Categories: सबसे FAST

महंगाई से आम जनता बेहाल भाजपा  कर रही बिजली बिलों के दामों में वृद्धि : भूपेन्द्र सिंह भोज

अल्मोड़ा-आज जारी एक बयान में अल्मोड़ा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुड्डू ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा विद्युत बिलों के दामों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्ष के अंतराल में दूसरी बार विद्युत बिलों में वृद्धि की जा रही है जो प्रदेश की गरीब जनता पर महंगाई का एक और बोझ है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में लगातार महंगाई आसमान छू रही है।जिससे मध्यमवर्ग एवं गरीब वर्ग का जीना दुश्वार हो रहा है।पहले से ही पेट्रोल,डीजल,दाल,खाद्यान्न एवं दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं ऐसे में बिजली के दामों को बढ़ाकर भाजपा सरकार जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा भाजपा सरकार द्वारा बिजली के मूल्य में जो बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गयी है इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।उन्होंने कहा कि जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई,बेरोजगारी एवं अवरूद्ध विकास के अलावा कुछ नहीं दिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्यमवर्ग एवं गरीब जनता के साथ ढृढ़ता से खड़ी है तथा सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को लड़ने का काम करेगी।श्री भोज ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में युवा बेरोजगारी से परेशान हैं परन्तु भाजपा की यह सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।सरकार का एकमात्र उद्देश्य राजस्व बढ़ाना है चाहे इससे जनता को कितनी ही परेशानी ना हो।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की ऐसी नीतियों की सख्त आलोचना करती है तथा बिजली की दरों को बढ़ाने का जो फैसला सरकार ने लिया है इसका घोर विरोध करती है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

15 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

16 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

20 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago