युवाओं के लिए कांग्रेस के 8 न्याय, जानें 25 गारंटी किसके लिए क्या वादा?


-इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारे न्याय पत्र में भविष्य के भारत की शानदार तस्वीर दिखेगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मेनिफेस्टो को पार्टी ने न्याय पत्र का नाम दिया है, जिसमें 5 तरह के न्याय और उसके तहत 25 तरह की गारंटियां दी गई हैं। किसान, मजदूर, युवा, महिला और बेरोजगारों को लेकर इसमें वादे किए गए हैं। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने न्याय पत्र जारी किया। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारे न्याय पत्र में भविष्य के भारत की शानदार तस्वीर दिखेगी। इसके अलावा देश के गरीबों के कल्याण पर भी फोकस किया गया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय और 25 गारंटी, किसके लिए क्या वादा

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में युवाओं के लिए भी कई वादे किए हैं। पार्टी का कहना है कि हमारी सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों और परीक्षाओं के लिए आवेदन फीस खत्म कर दी जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस ने 15 मार्च, 2024 तक बकाया सभी एजुकेशन लोन भी माफ करने का वादा किया है। कांग्रेस ने कहा कि बैंकों में बकाया इन सभी कर्जों की रकम सरकार की ओर से अदा की जाएगी। एक और बड़ा ऐलान करते हुए कांग्रेस ने कहा कि हम सत्ता में आए तो देशव्यापी जाति जनगणना कराएंगे और फिर आरक्षण की 50 फीसदी सीमा को भी खत्म कर दिया जाएगा।

आइए जानते हैं, युवाओं के लिए क्या हैं कांग्रेस के 8 बड़े वादे…
1. कांग्रेस ने ऐलान किया है कि 25 साल से कम आयु के उन युवाओं को एक साल की एप्रेंटिसशिप की गारंटी दी जाएगी, जो डिप्लोमा होल्डर होंगे या फिर ग्रैजुएशन करेंगे। इसके तहत उन्हें स्किल सिखाए जाएंगे ताकि वे आगे नौकरी के लिए तैयार हो सकें।

2. पेपर लीक के मामलों से निपटने के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन किया जाएगा। ऐसे मामलों में पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

3. केंद्र सरकार में 30 लाख पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा राज्यों में भी तय समय पर भर्तियां होंगी। पंचायतों और स्थानीय निकायों में भी तय समयसीमा के अंदर भर्तियां करेंगे।

4. स्टार्टअप्स के लिए फंड तय होगा। सभी जिलों के लिए समानता के आधार पर फंड जारी होगा। मुख्य तौर पर 40 साल से कम आयु के लोगों को इस तरह के लोन दिए जाएंगे।

5. कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनी तो उन युवाओं को वन टाइम रिलीफ दी जाएगी, जो लोग कोरोना के चलते 1 अप्रैल 2020 से 30 जून 2021 तक परीक्षा नहीं दे सके थे।

6. सरकारी परीक्षाओं और पदों के लिए आवेदन में कोई फीस नहीं देनी होगी।

7. 15 मार्च 2024 तक बाकी सभी एजुकेशन लोन माफ होंगे। इसके तहत बकाया ब्याज भी पूरी तरह से माफ होगी।

8. प्रतिभाशाली युवाओं को सरकार की ओर से हर महीने 10 हजार रुपये की स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस योजना का लाभ 21 साल से कम आयु के युवाओं को ही मिल सकेगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

4 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

10 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

15 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago