कांग्रेस अब पुरानी हो चुकी है; धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते प्रधानमंत्री ने फिर दोहराई नेहरू दौर की बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी पुरानी हो चुकी है और हमेशा किसी भी तरह के आरक्षण के खिलाफ रही है।

राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए, मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना काम “आउटसोर्स” कर दिया है और इसके पतन पर अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस की सोच पुरानी हो गई है और उसने अपना काम आउटसोर्स कर दिया है। हम पार्टी के ऐसे पतन से खुश नहीं हैं और हम अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हैं।”

पीएम मोदी ने कहा, “एक बार नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें लिखा था कि ‘मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता और खासकर नौकरी में आरक्षण तो कतई नहीं। मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं जो अकुशलता को बढ़ावा दे, जो दोयम दर्जे की तरफ ले जाए।’ इसी के आधार पर मैं कहता हूं कि कांग्रेस आरक्षण की जन्मजात विरोधी है।” नेहरू जी कहते थे कि अगर SC/ST, OBC को नौकरी में आरक्षण मिला तो सरकारी कामकाज का स्तर गिर जाएगा। आज जो ये आंकड़े गिनाते हैं, उसका मूल यही है। अगर उस समय सरकार में भर्ती हुई होती, तो वो प्रमोशन के बाद आगे बढ़ते और आज यहां पहुंचते। नेहरू जी ने जो कहा वो कांग्रेस के लिए हमेशा से पत्थर की लकीर होता है। दिखावे के लिए आप कुछ भी कहें, लेकिन आपकी सोच ऐसे कई उदाहरणों से सिद्ध होती है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के SC/ST, OBC को सात दशकों तक उनके अधिकारों से वंचित रखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था नाजुक स्थिति में थी। दूसरी ओर हमारे 10 वर्षों में भारत शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है। हमारे 10 साल बड़े और निर्णायक फैसलों के लिए याद रखे जाएंगे।” मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने नैरेटिव फैलाया, जिसका परिणाम हुआ कि भारत की संस्कृति और संस्कारों को मानने वाले लोगों को बड़े हीन भाव से देखा जाने लगा। इस प्रकार हमारे अतीत के साथ अन्याय किया गया। इसका नेतृत्व कहां होता था, ये दुनिया भलीभांति जानती है।”

उम्मीद है कि कांग्रेस को कम से कम 40 सीटें मिलेंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खरगे काफी देर तक राज्यसभा में बोले और मैं सोच रहा था कि उन्हें इतनी देर तक बोलने का मौका कैसे मिला और फिर मुझे एहसास हुआ कि दो विशेष कमांडर वहां नहीं थे तो उन्होंने इसका फायदा उठाया। मुझे लगता है कि खरगे जी ने वो गाना तो सुना ही होगा ‘ऐसा मौका फिर कहा मिलेगा’। एक बात खुशी की रही कि उन्होंने (मल्लिकार्जुन खरगे) जो 400 सीट एनडीए के लिए आशीर्वाद दिया है और आपका आशीर्वाद मेरे सर आंखों पर…”

उन्होंने कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस को कम से कम 40 सीटें मिलें, हालांकि पश्चिम बंगाल में कुछ लोग दावा करते हैं कि वे ऐसा नहीं कर सकते।”

यह टिप्पणी तब आई है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने पिछले हफ्ते कांग्रेस को हिंदी पट्टी के राज्यों में भाजपा से मुकाबला करने की चुनौती दी थी और कहा था कि उन्हें संदेह है कि सबसे पुरानी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में “40 सीटें भी” हासिल कर पाएगी या नहीं।

इसके अलावा, प्रधान मंत्री ने कांग्रेस पर देश को विभाजित करने के लिए आख्यान बनाने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी अब उत्तर-दक्षिण विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

19 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago