देश के नवनिर्माण में अपना अहम योगदान देने वाली विचारधारा है कांग्रेस:बिट्टू कर्नाटक

अल्मोड़ा – अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस आज हवालबाग विकासखण्ड में धूमधाम से मनाया गया तथा इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व दर्जामंत्री (कैबिनेट स्तर) एवं उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं अपितु विचारधारा है।देश की सबसे पुरानी और मुख्‍य विपक्षी पार्टी कांग्रेस आज से 137 साल पुरानी है।इस पार्टी का इतिहास आजादी के पूरे संघर्ष से जुड़ा हुआ है।वर्ष1885 में कांग्रेस पार्टी का गठन एक ओ ह्यूम ने किया था।देश की आजादी के संघर्ष से जुड़े सबसे मशहूर और जाने-माने लोग इसी कांग्रेस का हिस्सा थे।गांधी-नेहरू से लेकर सरदार पटेल और राजेंद्र प्रसाद तक आजादी की लड़ाई में आम हिंदुस्तानियों की नुमाइंदगी करने वाली पार्टी ने देश को एकता के सूत्र में बांधने की कोशिश की थी। कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस एवं कांग्रेस के नेताओं ने देश की आजादी के लिए खड़ा संघर्ष किया तथा स्वतन्त्रता आन्दोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर देश के नवनिर्माण में कांग्रेस पार्टी का योगदान सर्वाधिक रहा है। विकास का जो खाका आज दिखाई दे रहा है।वह कांग्रेस की नीतियों का ही परिणाम है।देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी की इस लड़ाई में महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल जैसे दिग्गज नेताओं को जेल जाना पड़ा था।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य भारत देश को पूरे विश्वपटल पर अग्रणी देशों की गिनती में सर्वश्रेष्ठ खड़ा करना है। कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेसी विचारधारा सर्व समाज को लेकर संविधान के निर्माण एवं अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं का लाभ प्रत्येक नागरिकों को हासिल हो इस पर कार्य करती रही है।कांग्रेस सत्य,शांति,अहिंसा एवं बलिदान के मार्ग पर चलकर त्याग,तपस्या एवं संघर्षो को जीने वाली पार्टी है।हम कांग्रेसजनों को गर्व है कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और अंग्रेजों के विरुद्ध लड़कर भारत को स्वतंत्र कराने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष शिवराज नयाल ने की तथा संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश भाकुनी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी उपस्थित रही।कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक,बबीता भाकुनी ब्लाक प्रमुख,गोपाल खोलिया जेष्ठ प्रमुख,नरेन्द्र कुमार कनिष्ठ प्रमुख,रमेश भाकुनी,देव सिंह भोजक अध्यक्ष प्रधान संगठन हवालबाग,पूरन सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य,शिवराज नयाल कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष,भुवन आर्या क्षेत्र पंचायत सदस्य,इंटक जिला अध्यक्ष गौरव कांडपाल,देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक,रोहित शैली,हेम जोशी,नवीन आर्या,लक्की, विनोद प्रधान उसकोना,पान सिंह, मनोहर भाकुनी प्रधान भगतोला,पूरन सिंह ग्राम प्रधान वल्शा,परितोष जोशी,हरीश खोलिया, विनोद सिंह राणा,रमेश चंद्र,राजेन्द्र जोशी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

25 minutes ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

4 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

23 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago