महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने लगगड़ा में किया विशाल रैली का आयोजन,कुंजवाल भी रहे शामिल

अल्मोड़ा-आज विकासखंड लमगड़ा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ विशाल रैली का आयोजन किया गया।जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी शिरकत की।उन्होंने रैली के दौरान सभा का आयोजन भी किया।प्रदर्शन में महिलाओं ने सिर में गैस सिलेंडर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा कि अग्निपथ योजना का भी कांग्रेस ने विरोध किया जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज रानीखेत में भर्ती के दौरान युवाओं द्वारा जो केंद्र सरकार और मोदी के खिलाफ कहा जा रहा है उसको सब देख और सुन रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की इस सरकार में महंगाई अपने चरम पर है।गरीब एवं मध्यमवर्ग के लोगों के लिए आज अपने परिवार का भरन पोषण करना तक मुश्किल हो रहा है।उन्होंने आगे कसा कि जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार में महंगाई से जनता त्रस्त है।युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की इस सरकार में केवल नाम में ही डबल इंजन है बाकी यह सरकार ना महंगाई कम करने में सक्षम है और ना ही बेरोजगारी दूर करने में।प्रदर्शन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिह कुंजवाल,ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा मनोज रावत,जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट,प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, दीपक मलाड़ा,रमेश बिष्ट, पूरन पाण्डे,माया बर्गली,प्रदीप बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश बिष्ट,प्रकाश चन्द्र, शिवराम आर्य,जर्नादन तिवारी,शिवराज रौतेला, नन्दन सिंह बिष्ट, विशन फर्तयाल,प्रधान हरीश राम,अमर सिंह,प्रेम बगडवाल, कुन्दन सिंह बिष्ट, प्रेम मनराल,मोहन नगरकोटी, पप्पू गुरूरानी,दयाल पाण्डे,हेम आर्या,त्रिलोक सिंह,चन्दन बोरा,राजेन्द्र सिंह ,ग्राम प्रधान,हेमा देवी,उमा देवी, शीतला देवी,मुन्नी देवी,गांगुली देवी, इंदिरा देवी,देवकी देवी,कविता देवी, भावना देवी,भगवती देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

वेब फ़ास्ट न्यूज़ ब्यूरो

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

8 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

9 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

22 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago