अल्मोड़ा: अभावों को लेकर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. भैसोड़ा का किया घेराव

तय समय सीमा के भीतर कार्यवाही न होने पर होगा उग्र आंदोलन

आज दिनांक 17 नवम्बर 2023 को पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मेडिकल कालेज प्रशासन, जिले के प्रभारी मंत्री व स्वास्थ मंत्री माननीय धन सिंह रावत व भाजपा सरकार के खिलाफ खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉक्टर चन्द्र प्रकाश भैसोड़ा का मुख्य गेट पर ही घेराव किया।

अभावों को लेकर आक्रोश

मेडिकल कॉलेज में अभी तक ब्लड बैंक की स्थापना नही होना, मरीजों को लाने जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं होना, मरीजों को बिना कारण बाहर रेफर करना, मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ डॉक्टर सहित स्टाफ का अच्छा व्यवहार नही करने, व अन्य अभावों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उसके बाद कार्यक्रताओ के आक्रोश को देखते हुए वार्ता के लिए मेडिकल कालेज प्रशासन द्वारा ऑफिस में बुलाया गया।

अपने संबोधन में काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत अल्मोड़ा जनपद के प्रभारी मंत्री होने के बाद भी अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को रेफरल सेन्टर बनाना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। जब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत एक जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी में नहीं ला सके है तो उनसे उत्तराखण्ड की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारनी बेमानी सिद्ध होती हैं।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी हैं। कि अगर एक माह के भीतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ और चिकित्सकों के मरीजों एंव परिजनों के प्रति अमानवीय व्यवहार पर शीघ्र रोक नहीं लगाई तो काँग्रेस पार्टी मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ उग्र आन्दोलन को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी काँलेज के प्राचार्य होगी।

उसके बाद जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व मे कार्यकर्ता समाधान के लिए लिखित रूप मेंदेने के लिए डटे रहे अंत में मेडिकल कॉलेज प्रशासन के तरफ से प्राचार्य भैंसोडा ने मेडिकल कॉलेज में व्याप्त कमियों को दूर करने के लिए लिखित रूप में आश्वासन दिया है।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने कहा कि यदि मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर तय समय सीमा के भीतर कार्यवाही नही की गई तो कांग्रेस जन उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ,नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष दुग्ध संघ दीप सिंह डांगी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष दीपा शाह, बिन्नी वैष्णव ,जिला मंत्री गीता मेहरा ,एडवोकेट महेश चंद्र , एडवोकेट कुंदन भंडारी,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ किशन लाल, एडवोकेट जमन सिंह बिष्ट ,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपक कुमार , कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल रावत , यूथ कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित सतवाल, जिला मंत्री रोहित रौतेला, परितोष जोशी, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि कुटोला, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मोहन सिंह देवली, संघठन महामंत्री त्रिलोचन जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला , एनएसयूआई प्रदेश महासचिव बाल विक्रम सिंह रावत ,अमित बिष्ट, नितिन रावत ,अमर बिष्ट, नगर सगठन महामंत्री वैभव पांडे,, कार्तिक शाह शरद चंद्र शाह, छात्र संघ उपसचिव गोलू सतवाल ,एडवोकेट केवल सती ,एन.डी पांडे, गजेंद्र फर्त्याल ,हिमांशु बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, ओबीसी जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, मनोज वर्मा, गिरीश आर्य ,धनंजय शाह ,गोपाल मेर ,सीबा अहमद, अजय मेहता, जया जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री ए.क सिकंदर पवार, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष विमल कुमार, पान सिंह बिष्ट, रमेश लटवाल, हर्षवर्धन, टीटू बोरा ,राजेंद्र सिंह बिष्ट ,दिनेश पिलख्वाल, तारा तिवारी ,तारा भंडारी, सुरेश चंद्र, एडवोकेट प्रेम आर्या एडवोकेट मोहमद इमरोज, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह बिष्ट आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 hour ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

15 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

19 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago