3 करोड़ की स्मैक के साथ पकड़े गए दंपति खुर्शीद और आसमा
उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलभट्टा पुलिस ने दंपती सहित तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से एक किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब तीन करोड़ है। इनमे एक आरोपी शानू निवासी फतेहगंज पश्चिमी बरेली, काशीपुर निवासी दंपती खुर्शीद और आसमा को स्मैक सप्लाई करता था।
शानू अब तक जिले में तीन साल में 30 किलोग्राम स्मैक सप्लाई कर चुका है। तीनों लोग वेगनार कार से बरेली से जिले में आ रहे थे। इस दाैरान चेकिंग के समय पूछताछ में तीनों को स्मैक के साथ पकड़ा गया।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा, “खुर्शीद और आसमा नियमित अपराधी हैं और उन्हें एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। इस ड्रग रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।”
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....