Cyber Crime Uttarakhand: शादी के लिए जमा की रकम, निवेश के लालच में गवाई
राजधानी के बल्लूपुर चौक निवासी चांद के साथ शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपनी शादी के लिए जमा की गई रकम निवेश की थी, जिसे ठगों ने हड़प लिया। साइबर क्राइम स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पीड़ित चांद के अनुसार, 5 सितंबर 2024 को अरबाज नामक व्यक्ति ने फोन कर खुद को एक शेयर ब्रोकर कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने शेयर बाजार में निवेश कर 30-40ः मुनाफा होने का दावा किया। पहले तो चांद को संदेह हुआ, लेकिन अलग-अलग लोगों की कॉल आने लगीं, जिन्होंने अपने मुनाफे के बारे में बताया।
पहला निवेशः चांद ने 10,000 रुपये निवेश किए और पहले दिन 896 रुपये का लाभ हुआ।बढ़ता निवेशः मुनाफे को देखकर उन्होंने 7 अक्टूबर 2024 तक 4.48 लाख रुपये निवेश कर दिए।बड़ा घाटाः एक दिन अचानक कंपनी ने 10.46 लाख रुपये का नुकसान दिखाया और इस राशि को जमा करने को कहा।कुल ठगीः शादी के लिए जमा 12.5 लाख रुपये भी निवेश कर दिए, लेकिन मूल रकम और मुनाफा दोनों डूब गए।
साइबर सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित चांद की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में पैसे जमा किए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है।साइबर पुलिस ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगों के जाल से बचें। किसी भी अनजान कॉल या वेबसाइट पर पैसे लगाने से पहले पूरी जानकारी लें और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....