सोशल मीडिया के जरिए 3.20 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), उत्तराखंड ने पश्चिम बंगाल के खरदह पुलिस स्टेशन क्षेत्र से साइबर ठगी के मास्टरमाइंड सूरज मौला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर फर्जी पहचान और बैंक डिटेल्स के जरिए पीड़ितों को झांसे में लेकर 3.20 करोड़ रुपये की ठगी की थी। आरोपी खुद को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बताकर व्हाट्सएप के जरिए विश्वास जीतता और फर्जी पेमेंट मांग कर रकम ट्रांसफर कराता था।एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि टिहरी गढ़वाल निवासी एक पीड़ित ने मई 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने व्हाट्सएप पर फर्जी मैसेज भेजकर पीड़ित को नए प्रोजेक्ट के नाम पर 1.95 करोड़ रुपये श्याम ट्रेडिंग कंपनी के खाते में ट्रांसफर करने को कहा। जांच में पता चला कि आरोपी ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर विभिन्न बैंक खातों में 3.20 करोड़ रुपये जमा करवाए।

आरोपी के खाते में महज एक दिन में करोड़ों रुपये का लेनदेन पाया गया।एसटीएफ टीम ने कड़ी जांच के बाद सूरज मौला पुत्र रुस्तम मौला, निवासी ठाकुरपुर महेशतला, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, तीन सिम, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक आधार कार्ड, एक आधार कार्ड की छायाप्रति, तीन डेबिट कार्ड और दो अन्य सिम कार्ड बरामद हुए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने जनता से अपील की कि किसी भी अंजान व्यक्ति, वेबसाइट या निवेश ऑफर के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत करें।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

3 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

12 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago