Haldwani डेटिंग एप बंपी के जरिये जान पहचान बढ़ाकर जयपुर (राजस्थान) की युवती ने मुखानी के युवक से ई-कॉमर्स में निवेश के नाम पर साइबर ठगी कर ली। युवक को पहले तो लाभहुआ फिर एक साथ छह लाख का नुकसान हुआ। मुखानी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुखानी के कमलुवागांजा के रिवर वैली निवासी पुष्पेंद्र सिंह परिहार ने मुखानी थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि बंपी नाम की डेटिंग एप पर उसकी बात अनुष्का गुप्ता नाम की युवती से हुई। युवती के अनुसार वह जयपुर के आदर्शनगर स्थित साकेत कॉलोनी की निवासी थी। युवती ने उसे ई-कॉमर्स सेलर सिस्टम से जुड़ने के लिए कहा।
छोटी छोटी धनराशि के जरिये इन्वेस्ट कराकर पहले लाभ दिया युवक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
रजिस्ट्रेशन करने पर उसे सेलर डैशबोर्ड दिया गया। आर्डर पूरा करने पर उसे कमीशन भी मिला। जब प्लेटफार्म पर उसका भरोसा हुआ तो उसे एक लिंक भेजा गया। इसके जरिये पुष्पेंद्र ने आठ अक्तूबर से 28 नवंबर के बीच अलग-अलग तिथि में उसे छह लाख रुपये भेज दिए।
इसके बाद आर्डर प्रोसेस न होने की बात कहकर उसे पेनाल्टी पेमेंट के लिए कहा गया। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। एसओ सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज जांच की जा रही है।
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....