Categories: सबसे FAST

साइबर ठग ने लोन देने का झांसा देकर ठगे 1.64 लाख रूपये

रुद्रपुर। साइबर ठग ने लोन देने का झांसा देकर एक युवक से 1.64 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है। ठाकुरनगर निवासी ओमकार ने कहा कि उसका बरेली स्थित एसबीआई और एक्सिस बैंक में खाता है। बीते साल 16 दिसंबर को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया था।कॉलर ने खुद को शटलकॉक कंपनी का कर्मचारी बताया था। उसने कहा है कि वे प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत साढ़े तीन लाख रुपये का लोन दिला सकते हैं और उसमें 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उसको लोन की जरूरत थी। ऐसे में उसने साढ़े तीन लाख के लोन के लिए हामी भर दी।कर्मचारी ने फाइल चार्ज के लिए 25 हजार रुपये मांगे तो उसने गूगल पे से कॉलर के बताए खाते में रुपये जमा करा दिए थे। इसके बाद 30 दिसंबर 2023 से 26 फरवरी 2024 के बीच कुल 1,64,670 रुपये विभिन्न चार्जों के नाम पर बताए गए खातों में डाल दिए।जब उसने लोन के बारे में जानकारी ली तो फिर से रुपयों की मांग की गई। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ था। पुलिस ने ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

13 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago