अल्मोड़ा: शानदार रहा दशहरा महोत्सव, राज्यीय महोत्सव घोषित करने की उठी मांग

अल्मोड़ा – मंगलवार को अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी में दशहरा महोत्सव समिति के तत्वाधान में रावण परिवार के सभी पुतले सुसज्जित व आकर्षक रूप में नजर आए।

रावण परिवार के पुतलों ने लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया और भगवान राम के डोले ने संदेश दिया कि असत्य पर हमेशा सत्य की जीत होती आई है। रावण परिवार के पुतलों ने लोगों को आकर्षित किया तो राम लक्ष्मण के डोले ने लोगों का मन मोह लिया। दशहरे की शोभा से पूर्व मां दुर्गा की शोभायात्रा की एक झलक पाने के लिए लोग आतुर नजर आए।

पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों और भगवान राम लक्ष्मण के जयकारों से गूंजता नजर आया। अल्मोड़ा में आयोजित होने वाला दशहरे महोत्सव स्व0 विजय जोशी पार्किंग स्थल पर स्वागत के लिए आयोजित किया गया। सभी रावण परिवार के पुतले सर्वप्रथम पार्किंग स्थल के समक्ष एकत्रित हुए। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रकाश बिष्ट एवं सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ललित लटवाल, पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, दर्जा राज्य मंत्री केवल सती आदि गणमान्य व्यक्तियों ने रिबन काट के रावण परिवार के पुतलों के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सभी रावण परिवार के पुतले पार्किंग स्थल से होते हुए लाल बाजार, कारखाना बाजार, थाना बाजार से होते हुए एस एस जे विश्व विद्यालय जीवविज्ञान विभाग के मैदान की तरफ रवाना किए गए।

कार्यक्रम में कार्यक्रम में दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, सचिन वैभव पांडे, विनीत वैष्णव, सिकंदर पवार, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, मनोज वर्मा, अमन अंसारी, सलमान अंसारी, अनूप शाह, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुशील शाह, संजय साह रिक्खु, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, हरीश कनवाल, दीप जोशी, तारा चंद्र जोशी, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, अख्तर हुसैन, सुरेश केसरी, आशीष गुरुरानी, आनंद सिंह बगड़वाल, मनोज सनवाल, दीप लाल साह एवं विदेशी पर्यटकों के साथ अल्मोड़ा की सैकड़ो की संख्या में जनता नजर आई लोगों में दशहरे को लेकर के एक अलग ही जोश नजर आ रहा था, जो देखने योग्य था। घरों दुकानों और पार्किंग की छत पर लोगों की लोगों का हुजूम रावण परिवार एवं राम डोले को देखने के लिए उमड़ा हुआ था।

अल्मोड़ा के दशहरे में वरिष्ठ रंगकर्मी अख्तर हुसैन के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता अमन अंसारी और सलमान अंसारी की सहभागिता ने अल्मोड़ा में भाईचारे के भाव का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया इस शहर में कोई भी पर्व किसी जाति विशेष का नहीं वरन समस्त समुदायों का सांझा होता है जो अल्मोड़ा की संस्कृति की खासियत को उजागर करता है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

3 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

8 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

13 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

1 day ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago