सर्वसम्मति से दीप सिंह डांगी बने व्यापार मंडल चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी


अल्मोड़ा-आज जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा की प्रथम बैठक जोशज्यू होटल के सभागार में आयोजित की गई।

जिसमें सभी नियुक्त पदाधिकारियों का व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी द्वारा स्वागत किया गया और संगठन के आगामी कार्यों के लिए रूप रेखा तैयार की गई। संचालन जिला मंत्री अमन नज्जौन ने किया।

जिलाध्यक्ष सुशील साह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और व्यापारी और संगठन हित में सभी 32 इकाइयों के पुनर्गठन की बात कही।शीघ्र ही सभी इकाइयों का भ्रमण करके सभी का गठन नए सिरे से किया जाएगा। सभी इकाइयों में व्यापारियों की सदस्यता कराई जाएगी।जिला व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से दीप सिंह डांगी को मुख्य चुनाव अधिकारी की जिमेदारी दी गई।

सभी ने इस पर हर्ष व्यक्त किया।नगर में चुनाव को देखते हुए अगली बैठक में सदस्यता अभियान की टीम का गठन किया जाएगा।जिनके द्वारा सदस्यता कराई जाएगी।बैठक में सभी ने अपनी तरफ से संगठन को मजबूत करने की बात कही।संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन के कोष को भी बड़ाने पर चर्चा हुई।

आज की बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में मोहन कनवाल,दीपक वर्मा,शहजाद कश्मीरी, जगमोहन अग्रवाल,राकेश तिवारी, दीप लाल साह,सुनील कर्नाटक, ललित कार्की,रंजन गुप्ता,अतुल पांडे, परवेश कुरेशी,प्रकाश बिष्ट,वकुल साह, प्रताप कनवाल,राजेंद्र प्रसाद,प्रतेष पांडे,कार्तिक साह आदि पधाधिकारी उपस्थित थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

4 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

10 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

23 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago