मुख्यमंत्री धामी ने खेल मंत्री के साथ किया उत्तराखंड प्रीमियर लीग का शुभारम्भ

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में क्रिकेट एशोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने प्रिमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण कर प्रतिभागी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद मनोज तिवारी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, फिल्म अभिनेता सोनू सूद, क्रिकेट एशोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड के सचिव महिम वर्मा सहित क्रिकेट खिलाडी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शुरुआत के पहले ही दिन देहरादून राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरा नजर आया. पहले दिन बॉलीवुड सिंगर बी प्राक ने प्रस्तुति दी. इस मौके पर देहरादून क्रिकेट स्टेडियम का नॉर्थ जोन, ईस्ट स्टैंड और वेस्ट स्टैंड पर ईस्ट स्टैंड और वेस्ट स्टैंड पर लोगों का खूब जमावड़ा देखने को मिला.मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के बाहर लोगों की लाइनें लगी रही. ग्राउंड पर भी खिलाड़ी जोश से लबरेज नजर आये. स्टेडियम में पहला मैच शुरू होने से पहले ग्राउंड पर बी प्राक ने अपनी प्रस्तुति दी.

जानें कौन सी टीम में कौन सा खिलाड़ी: 15 सितंबर से 22 सितंबर तक देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में UPL का आयोजन होगा. इसमें 5 पुरुष और 3 महिला टीम यानी कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं. ऑक्शन के बाद सभी टीमों में खिलाड़ियों का डिस्ट्रीब्यूशन हो गया है. UPL में भाग लेने वाली 8 टीमें और उनके खिलाड़ी इस तरह हैं-
पिथौरागढ़ हरिकेनः आकाश मधवाल (कप्तान और आइकन), विजय शर्मा, रोहित डंगवाल, सनी कश्यप, नीरज राठौर, आशीष जोशी, विशाल कश्यप, परमंदर चड्डा, आर्यन चौधरी, हितेश नौला, आदित्य नैथानी, अनमोल शाह, हर्ष विक्रम सिंह, शिवम गुप्ता, शशांक वाधवा, निखिल हर्ष.

यूएसएन इंडियंसः कुणाल चंडेला (कप्तान और आइकन), युवराज चौधरी, आर्यन शर्मा, अखिल सिंह रावत, देवेंद्र बोरा, अग्रिम तिवारी, प्रशांत चौहान, आरव महाजन, मनीष गौर, अनय बसंल छेत्री, शशांक शेखर पंत, राहुल नेगी, अभिनव शर्मा, अजय डिमरी, अभिषेक रोशन, तेजेंद्र सिंह.

देहरादून वॉरियर्सः आदित्य तारे (कप्तान और आइकन), दीक्षांशु नेगी, हिमांशु बिष्ट, अभय नेगी, वैभव भट्ट, सत्यम बालियान, हरजीत सिंह, संस्कार रावत, सागर रावत, रक्षित रोही, पूर्वांश ध्रुव, अशर खान, मोहित कुमार, आंजनेय सूर्यवंश, दीपक कुमार, अंशुल सिंह.

हरि‌द्वार स्प्रिंग एल्मासः समर्थ रविकुमार (कप्तान और आइकन), गिरीश रतूड़ी, सौरभ रावत, प्रशांत कुमार भाटी, हरमन सिंह, सौरव चौहान, शश्वत डंगवाल, प्रमोद रावत, स्पर्श जोशी, कुणाल वीर सिंह, राज्यवर्धन सिंह, आदित्य रावत, कृष्णा गर्ग, हिमांशु सोनी, प्रजीवाल रावत, दक्ष अवाना.

नैनीताल एसजी पाइपर्सः रंजन कुमार (कप्तान और आइकन), अवनीश सुधा, मयंक मिश्रा, आदित्य सेठी, प्रतीक पांडे, प्रियांशु खंडूड़ी, निखिल पुंडीर, हर्ष राणा, कार्तिक भट्ट, भानु प्रताप सिंह, अभ्युदय भटनागर, आरुष मेलकानी, अनिकेत एस रहाल, नवीन कुमार सिंह, सचिन भाटी, देवांश शर्मा

UPL 2024 महिलाओं की टीमों की सूचीः

नैनीताल एसजी पाइपर्सः एकता बिष्ट (कप्तान और आइकन), कंचन परिहार, मेघा सैनी, श्वेता वर्मा, अमीषा बहुखंडी, गुंजन भंडारी, राधा चंद, कनक टपरानिया, वैषाली टुलेरा, दीपिका चंद, प्रमिला रावत, तान्या कनौजिया, मनीषा कुँवर, केएम आरती, प्रिया.

पिथौरागढ़ हरिकेनः नीलम बिष्ट (कप्तान और आइकन), राघवी बिष्ट, नीलम भार‌द्वाज, सफीना, ज्योति गिरि, अंजलि कथायत, प्रीति भंडारी, मुस्कान कुमारी, करुणा शेट्टी, अंकिता शाह, भूमि उमर, याशिका बौनथियाल, अनन्या मेहरा, नंदिना कौशिक, ऋतिका चौहान.

मसूरी थंडर्सः मानसी जोशी (कप्तान और आइकन), सारिका कोली, प्रेमा रावत, अंजलि गोस्वामी, नंदिनी कश्यप, रीना जिंदल, दिव्या बोहरा, शगुन चौधरी, साक्षी जोशी, गायत्री आर्या, नंदिनी शर्मा, रुद्रा शर्मा, नेहा मेहता, गरिमा बिष्ट, सोना बडोला.

इस दिन होना है यह मैच (पुरुष टीम)

15 सितंबर रविवार शाम 7:30 बजे- देहरादून वॉरियर vs हरि‌द्वार स्प्रिंग एल्मास
16 सितंबर सोमवार दिन में 3:00 बजे- पिथौरागढ़ हरिकेन vs हरि‌द्वार स्प्रिंग एल्मास
16 सितंबर सोमवार शाम 7:30 बजे- देहरादून वॉरियर्स vs नैनीताल एसजी पाइपर्स
17 सितंबर मंगलवार दिन में 3:00 बजे- नैनीताल एसजी पाइपर्स vs हरि‌द्वार स्प्रिंग एल्मास
17 सितंबर मंगलवार दिन में 7:30 बजे- यूएसएन इंडियंस vs पिथौरागढ़ हरिकेन
18 सितंबर बुधवार दिन में 3:00 बजे- देहरादून वॉरियर vs पिथौरागढ़ हरिकेन
18 सितंबर शाम बुधवार शाम 7:30 बजे- यूएसएन इंडियंस vs हरि‌द्वार स्प्रिंग एल्मास
19 सितंबर गुरुवार दिन में 3:00 बजे- नैनीताल एसजी पाइपर्स vs यूएनएस इंडियंस
20 सितंबर शुक्रवार दिन में 3:00 बजे- देहरादून वॉरियर vs हरि‌द्वार स्प्रिंग एल्मास
20 सितंबर शुक्रवार शाम 7:30 बजे- पिथौरागढ़ हरिकेन vs नैनीताल एसजी पाइपर्स
21 सितंबर शनिवार दिन में 3:00 बजे- इलिमेनटर (2nd vs 3rd)
22 सितंबर रविवार शाम 7:30 बजे- फाइनल (1st vs विनर आफ इलिमेनटर)

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल,बढ़ी 6 हजार से ज्यादा संख्या

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल,बढ़ी 6 हजार से ज्यादा संख्या......

6 hours ago

अल्मोड़ा आशा फैसलिटेटरों ने मानदेय बढ़ोतरी व नियमितीकरण की उठाई मांग

अल्मोड़ा आशा फैसलिटेटरों ने मानदेय बढ़ोतरी व नियमितीकरण की उठाई मांग....

18 hours ago

अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी

अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी.....

22 hours ago

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

1 day ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

2 days ago