Categories: सबसे FAST

देहरादून मेडिकल कॉलेज में 63 फीसदी तक सस्ते हुए टेस्ट, नए रेट लागू; परन्तु ये हुआ महंगा

देहरादून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। यहां पर एमआरआई-सीटी स्कैन 40 फीसदी एवं खून की जांचें 63 फीसदी तकदेहरादून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। यहां पर एमआरआई-सीटी स्कैन 40 फीसदी एवं खून की जांचें 63 फीसदी तक सस्ती हो गई हैं। सभी मेडिकल कॉलेजों में रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जांचें एकसमान सीजीएचएस दरों पर लागू होने से यह राहत मिली है। अस्पताल प्रबंधन ने गुरुवार से ये नई दरें लागू करनी शुरू कर दी हैं। उधर, अल्ट्रासाउंड जरूर 48 फीसदी महंगा हुआ है।एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि नई दरों की लिस्ट अपडेट करना काफी तकनीकी कार्य है। पंजीकरण प्रभारी विनोद नैनवाल की टीम इसमें लगी है। गुरुवार को अल्ट्रासाउंड, डेंटल एक्सरे, ओपीजी, सीबीसीटी की नई दरें लागू कर दी गई हैं। शुक्रवार को एमआरआई, उसके बाद सीटी स्कैन, खून की जांचों की नई दरें लागू हो जाएंगी। दो से तीन दिन में काम पूरा हो जाएगा। बतादें कि दून मेडिकल कॉलेज में गढ़वाल मंडल के अलावा, देहरादून से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों से भी लोग इलाज के लिए आते हैं। इस कारण यहां मरीजों की भीड़ ज्यादा देखने को मिलती हैएमआरआई 2125, सीटी स्कैन 880 रुपये कादून अस्पताल में एमआरआई ब्रेन-हेड जहां पहले 3500 रुपये का होता था, अब महज 2125 का होगा। कंट्रास लगाकर यह 2848 का होगा। कंट्रास पहले भी मरीजों को बाहर से लाना पड़ता था। वहीं, सीटी स्कैन हेड 1418 से सीधे 880 रुपये में होगा। कंट्रास के साथ यह 1350 रुपये में हो जाएगा।

खून की जांचों में सबसे ज्यादा राहत
खून की जांचों में सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। केएफटी 441 से 225, एलएफटी 494 से 225, लिपिड प्रोफाइल 265 से 200, थायराइड प्रोफाइल 531 से 200, शुगर की जांच 35 से 24 रुपये की हो जाएगी। सीबीसी जरूर 98 से 135 रुपये का होगा।
अल्ट्रासाउंड सीधे 354 रुपये से 680 रुपये का हो गया है। टीबी चेस्ट के रेट भी बढ़े, अब 133 की जगह 195 का होगा। ईईजी 837 में होगा, जो पहले दर तय नहीं थी।
दून मेडिकल कॉलेज में दिल की प्राथमिक जांच ईसीजी अब 177 की जगह 150 रुपये की होगी। दूसरी तरफ टीएमटी जांच 726 से 950 रुपये की हो गई है।
डेंटल एक्सरे अब 50 से 35, ओपीजी 266 से 196 और जबड़ों की बड़ी जांच सीबीसीटी 1418 से 1275 रुपये की हो गई है। इन्हें नई दरों पर करना शुरू कर दिया है।
सीजीएचएस की नई दरों की लिस्ट करीब 50 पेज से ज्यादा की है। उसमें से यहां होने वाली जांचों को छांटना और रात में ही इन्हें पोर्टल पर अपडेट करने से मुश्किल खड़ी हो गई है। वहीं, एक वरिष्ठ डॉक्टर ने ओटी एवं प्रोसीजर चार्जों को लेकर अलग भ्रम पैदा कर दिया है कि इनकी भी नई दरें होगी। बाद में एमएस ने प्राचार्य डॉ. गीता जैन को इस पर स्थिति स्पष्ट की।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

12 minutes ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

10 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

23 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago