महाकुम्भ को जा रही ट्रेन में भगदड़ में 4 बच्चे, 14 महिलाओं समेत 18 की मौत
शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अप्रत्याशित भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 के पास भगदड़ मच गई; कई यात्री बेहोश हो गए, जिससे भीड़ बढ़ गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। दिल्ली में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है, जिनमें 14 महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।शनिवार रात करीब 10 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। मरने वालों में 14 महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने रविवार को बताया कि मामले की जांच करने और शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस भगदड़ में करीब 15 लोगों की मौत हो गई थी। दिलीप कुमार ने कहा, “मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।”
https://x.com/ANI/status/1890826276803428600?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1890826276803428600%7Ctwgr%5Eb4cc23459dcb7a5f0671166b2c718a679a8e7909%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-19371522591865385630.ampproject.net%2F2501142147000%2Fframe.html
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…