दिल्ली उपमुख्यमंत्री सिसोदिया आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार

आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार उन्हें 2021-22 के लिए राज्य की आबकारी नीति को लागू करने के दौरान कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया हैं। सीबीआई अधिकारियों ने करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने लगभग आठ घंटे की पूछताछ के दौरान 2021-22 के लिए अब रद्द की जा चुकी शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया, जिसके दौरान उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों ने आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं पर मंत्री से पूछताछ की, प्राथमिकी में दिनेश अरोड़ा और अन्य आरोपियों के साथ उनके कथित संबंध और कई फोन से संदेशों के आदान-प्रदान का विवरण पता चला है।

सीबीआई जांचकर्ता सिसोदिया द्वारा प्रदान की गई प्रतिक्रियाओं से संतुष्ट नहीं थे और आरोप लगाया कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे और उनके द्वारा मांगे गए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्टीकरण से परहेज कर रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप उनकी गिरफ्तारी हुई।
सीबीआई के सामने पेश होने से पहले सिसोदिया ने कहा, ‘मैं केजरीवाल जी से कहना चाहता हूं, आप चालू रखिए…लोगों के लिए ऐसे ही लड़ते रहिए..मोदी  जी, जो  राहुल गांधी से भी नहीं डरते , सिर्फ एक पार्टी से डरते हैं – वह आम आदमी पार्टी है! मुझे जेल में डाल देंगे… लेकिन हम डरते नहीं हैं, हम लड़ेंगे। केजरीवाल ही इस देश का भविष्य हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

3 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

17 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

21 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago