नशे की कर रहा था होम डिलीवरी, लमगड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व का कमाल
अल्मोड़ा पुलिस नशा तस्करों को पहुंचा रही है हवालात, अब कार से शराब की होम डिलीवरी करने वाला तस्कर चढ़ा लमगड़ा पुलिस के हत्थे

   रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त सीओ/थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु निरन्तर सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

   सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में  11 मार्च शनिवार की रात्रि में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम बमनसुयाल के पास  बिना नंबर प्लेट की ऑल्टो कार को चैक करने पर चालक चंदन सनवाल निवासी ग्राम बमनसुयाल, लमगडा के कब्जे से 06 बोतल व 48 पव्वे गुलाब मार्का देशी मसालेदार शराब तथा शराब बेचकर अर्जित रुपये 2500 बरामद होने पर अभियुक्त चंदन सनवाल को गिरफ्तार* कर शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन ऑल्टो कार को सीज करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

       मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महन्त ने बताया कि अभियुक्त शराब के सरकारी ठेकों से थोड़ा-थोड़ा शराब खरीद कर एकत्र कर अपनी कार से गाँवो में ले जाकर लोगों को अधिक दामों में बेचता है तथा घर-घर शराब की होम डिलीवरी भी देकर मुनाफा कमाता है, चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आया।  

गिरफ्तार अभियुक्त चंदन सनवाल पुत्र गिरीश चन्द्र सनवाल ग्राम बमनसुयाल, थाना लमगडा जिला अल्मोड़ा का निवासी हैं।

पुलिस टीम में हे०कानि० दीपक सिंह मेहरा, थाना लमगड़ा, हे०कानि० गोविन्द जोशी, थाना लमगड़ा शामिल रहें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

37 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

18 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago