Almora News: नाबालिग बालिका से हुए दुष्कर्म मामले में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जताया कड़ा विरोध

बाजार बंद के आह्वान को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने नहीं दिया समर्थन

नैनीताल में नाबालिग बालिका से हुए दुष्कर्म मामले में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ी निन्दा करते हुए विरोध जताया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है‌। साथ ही न्यायालय से अपेक्षा की है कि इस तरह के दुष्कर्मी को कठोर से कठोर सजा दी जाए। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने कल एक बैठक कर नैनीताल जिले में नाबालिग बालिका से विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा किए गए दुष्कर्म मामले की घोर निन्दा की है व न्यायालय से अपेक्षा की है कि इस जघन्य अपराध करने वाले आरोपी को कठोर से कठोर सजा देकर दंडित किया जाए। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने देवभूमि उत्तराखंड में हो रहे ऐसे जघन्य अपराधों के होने पर चिंता व्यक्त की है और सरकार, प्रशासन व पुलिस से ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित कर उचित कार्यवाही की मांग की है‌। जिससे भविष्य में समाज में ऐसी घटनाएं घटित न हो सके।

बैठक में विहिप द्वारा उक्त घटना के प्रकरण में बाजार बंद के आह्वान को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने समर्थन नहीं दिया है। उक्त घटना के घटित होने‌ के इतने दिनों बाद व आरोपी के गिरफ्तार होने के पश्चात बाजार बंद करने का निर्णय उचित नहीं लगता। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि बाजार बंद करने से कच्चे माल के व्यापारियों को सबसे अधिक आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इस कारण से यह निर्णय लिया गया है कि कल अल्मोड़ा बाजार पूर्णतः खुला रखा जाएगा। बैठक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने अल्मोड़ा जिले के समस्त व्यापारियों से निवेदन किया है कि सभी व्यापारी इस जघन्य अपराध के विरोध में देर सायं अपने-अपने प्रतिष्ठानों में कैंडल जलाकर विरोध जताएंगे। साथ ही यह भी कहा कि जिले में विशेष समुदाय के बाहरी व्यक्तियों को जमीन, घर व दुकान बेचने वाले व किराए पर देने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर सामाजिक बहिष्कार किया जाए। जिससे भविष्य में ऐसे जघन्य अपराधों की पुनरावृत्ति न हो। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अपने सभी व्यापारियों के साथ खड़ा है।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि व्यापारी शामिल रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

6 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago