देवभूमि का एक और जवान चंद्र मोहन पेट्रोलिंग के दौरान शहीद

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड का एक और लाल देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह 55 साल की उम्र में भारत-चीन सीमा पर एक सामरिक महत्व के क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए।निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह की शहादत की खबर के बाद आईटीबीपी के पूरे फॉर्मेशन्स में शोक की लहर दौड़ गई। वह गुरुवार 25 जुलाई को एक विशेष सूचना पर शॉर्ट- रेंज पेट्रोलिंग के दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास “भारत” अग्रिम चौकी से आगे करग्युपा नाला पार करते वक्त नाले में गिर गए और पानी के तेज बहाव में बह गए।सिंह को 100 मीटर की दूरी पर जवानों ने निकाला और पास के आर्मी अस्पताल सुमडो में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।निरीक्षक चन्द्र मोहन देहरादून में डोईवाला तहसील स्थित दुर्गा चौक, जौली ग्रांट के रहने वाले थे। वह आईटीबीपी में बतौर कांस्टेबल (जीडी) भर्ती हुए थे और वर्तमान में निरीक्षक (जीडी) के पद पर तैनात थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

8 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

14 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago