Categories: सबसे FAST

देवेन्द्र पींचा (आईपीएस) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संभाली जनपद अल्मोड़ा पुलिस की कमान

टीम वर्क के साथ नशा मुक्ति और अपराध मुक्त अल्मोड़ा बनाने पर रहेगा विशेष फोकस।

अल्मोड़ा ,नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा (आईपीएस) द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गार्द सलामी ग्रहण करने के पश्चात अल्मोड़ा जिले के एसएसपी के रुप में पदभार ग्रहण किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के पद पर नियुक्त होने से पूर्व पुलिस अधीक्षक चम्पावत, एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक नैनीताल, अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त कार्यालयों/शाखाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा कार्यालय/शाखाओं में नियुक्त कर्म0गणों से उनको आवंटित कार्यो की जानकारी प्राप्त करते हुए अपने कार्यो को मेहनत एवं लगन से करने के निर्देश दिये गये तथा कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के साथ सौम्यपूर्ण व्यवहार रखते हुए उनकी हरसंभव सहायता करने और कार्यालय/परिसर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने जनपद अल्मोड़ा का कार्यभार ग्रहण करने उपरान्त मीडिया से पहली प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि समाज व युवाओं को नशे से बचाना एवं नशे के जाल में फॅसे युवाओं की काउंसलिंग कराकर उनको नशे से उबारकर मुख्य धारा जोड़ना उनकी प्राथमिकता में शामिल है, साथ ही कानून एवं ट्रैफिक व्यवस्था, साईबर अपराध, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता रखते हुए जनता के हित में कार्य कर अल्मोड़ा पुलिस की छवि को और अधिक बेहतर बनाने की बात कही गयी। पुलिस अधि0/कर्मगणों को साथ लेकर टीम वर्क के साथ बेहतर तरीके से कार्य किया जायेगा, जिससे हर कार्य में बेहतर परिणाम प्राप्त किये जा सकते है।

अल्मोड़ा ब्यूरो।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

13 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

18 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

24 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago