देवेंद्र पिंचा बने अल्मोड़ा के नए एसएसपी, पांच आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादले
शासन ने पांच आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेंद्र पिंचा को अल्मोड़ा का एसएसपी बनाया गया है। अजय गणपति कुमार को चंपावत का कप्तान बनाया गया है। वह एसपी रेलवे की जिम्मेदारी देख रहे थे।
आईपीएस अधिकारी सुखबीर सिंह बुटोला को डीआईजी इंटेलिजेंस बनाया गया है। बुटोला आईआरबी बैलपड़ाव के कमांडेंट पद पर तैनात थे। आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राजगुरु को एसएसपी अल्मोड़ा के पद से हटाकर आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव का कमांडेंट बनाया गया है। देहरादून की एसपी देहात आईपीएस कमलेश उपाध्याय अब देहरादून में ही एसपी क्राइम होंगी। एसपी सिटी सरिता डोबाल को एसपी रेलवे बनाकर भेजा गया है। उनकी जगह जिम्मेदारी प्रमोद कुमार देखेंगे। एसपी सीआईडी रहे लोकजीत सिंह को देहरादून का एसपी देहात बनाया गया है। हाल ही में एएसपी बने पंकज गैरोला को एसपी यातायात और अपराध हरिद्वार बनाकर भेजा गया। मनोज कुमार ठाकुर को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से ट्रांसफर कर सीआईडी खंडाधिकारी देहरादून बनाया गया है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....