छोटी बच्ची को सारा जहाँ ढूंढ लिया, मिली घर की अलमारी में
देवप्रयाग। ग्राम पंचायत जामणखाल गांव की एक सात साल की बच्ची ने शनिवार शाम को खेल-खेल में खुद को अलमारी में बंद कर दिया। जब काफी देर तक बच्ची घर या गांव में किसी को नहीं दिखी तो घबराए परिजनों ने बच्ची के लापता होने की सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचित किया। प्रधान की सूचना पर रेंजर मदन सिंह रावत भी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीण लाठी-डंडे, टार्च और हथियार लेकर बच्ची की खोजबीन में जुटे। करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची अलमारी से बाहर निकली। तब जाकर खोजबीन में जुटे परिजनों और ग्रामीणों सहित वन विभाग के कर्मचारियों की जान में जान आई।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....