लालकुआं से बरेली तक विशेष ट्रेन होगी शुरू
बरेली सिटी-लालकुआं के बीच तीन जून से विशेष डेमू ट्रेन का संचालन शुरू होगा। शुक्रवार को रेलवे ने इसकी समय सारणी जारी कर दी है। यह ट्रेन बरेली सिटी-लालकुआं के बीच नौ स्टेशनों पर ठहराव लेगी। 129 किमी की दूरी 2:10 घंटे में तय करेगी। बता दें कि बरेली-रोजा, बरेली-मुरादाबाद और बरेली-काशीपुर के बीच मेमू ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। इससे रोजाना अप डाउन करने वाले यात्रियों का सफर आसान हुआ है।इज्जतनगर मंडल की ओर से बरेली-लालकुआं, बरेली-कासगंज के बीच मेमू और डेमू ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें से बरेली सिटी-लालकुआं डेमू ट्रेन के संचालन की स्वीकृति मिल गई है। तीन जून से इस ट्रेन का संचालन होगा, लेकिन एक जुलाई को समय सारणी बदल दी जाएगी।
05401 बरेली सिटी-लालकुआं विशेष डेमू ट्रेन बरेली सिटी से सुबह 8:25 बजे चलने के बाद इज्जतनगर, दोहना, भोजीपुरा, अटामांडा, देवरनियां, रिछा रोड, बहेड़ी, किच्छा, पंतनगर स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए सुबह 10:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में 05402 लालकुआं-बरेली सिटी विशेष ट्रेन लालकुआं से अपराह्न 3:50 बजे चलने के बाद शाम 6:10 बजे बरेली सिटी आएगी।
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....
सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या.....
रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9…
Almora मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, कई जगह मिली अनियमितताएं—7 दिन में मांगा जवाब......
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....