चमोली : देहरादून के बाद चमोली जिले से भी बड़े हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात नंदानगर क्षेत्र के कुंतरी और धुरमा गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। कई घर मलबे में दब गए, जबकि 10 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है।
जानकारी के अनुसार, कुंतरी गांव में छह मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए। यहां आठ लोग लापता हैं, जबकि दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। वहीं, धुरमा गांव में चार से पांच मकानों को नुकसान पहुंचा है और दो लोग लापता हैं।
भारी बारिश के चलते मोक्ष नदी का जलस्तर भी अचानक बढ़ गया है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है, जबकि एनडीआरएफ की टीम गोचर से रवाना कर दी गई है। जिला प्रशासन ने मेडिकल टीम और 108 एंबुलेंस भी भेज दी हैं। जेसीबी मशीनें मलबा हटाने में जुटी हैं।
लापता लोगों की सूची कुंतरी गांव…
कुंवर सिंह (42)
कांता देवी (38)
विकास (10)
विशाल (10)
नरेंद्र सिंह (40)
जगदम्बा प्रसाद (70)
भागा देवी (65)
देवेश्वरी देवी (65)
धुरमा गांव…
गुमान सिंह (75)
ममता देवी (38)
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....