स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती में सरकारी धन का दुरूप्रयोग होना बेहद चिन्तनीय-विधायक मनोज तिवारी

पत्रकारों के साथ कार्यक्रम में दुर्व्यवहार की भी निन्दा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार अशोभनीय


अल्मोड़ा। विगत दिवस अल्मोड़ा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की 104 जयन्ती का कार्यक्रम गैर राजनैतिक था और जयन्ती समारोह समिति एंव जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया था। लेकिन जिस प्रकार से सत्ताधारी भाजपा द्वारा गैर राजनैतिक कार्यक्रम को राजनैतिक रंग देकर सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

मेरी ही विधानसभा में मुझे संबोधन का मौका नहीं- विधायक अल्मोड़ा

तिवारी ने कहा कि आयोजन समिति एंव जिला प्रशासन द्वारा दिये गये आमत्रंण में वह भी अपने विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के तहत स्व. बहुगुणा को श्रद्वाजंली देने कार्यक्रम में गये थे। लेकिन गैर राजनैतिक कार्यक्रम में मेरी ही विधानसभा में मुझे संबोधन का मौका नहीं देकर भाजपा ने पूरे कार्यक्रम को राजनैतिक रंग देने का कृत्य किया गया जो कि बेहद निन्दनीय हैं।

उन्होंने कहा कि अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर देश के विकास में स्व. बहुगुणा का अपना विशिष्ट स्थान था। स्व. बहुगुणा को काँग्रेस पार्टी द्वारा ही उतर प्रदेश का मुख्यमंत्री एंव केन्द्र सरकार में मंत्री बनाया था। लेकिन कल आयोजित कार्यक्रम में सत्ताधारी भाजपा द्वारा उनके जयन्ती का राजनैतिक करण किया गया वह बेहद चिन्तनीय हैं। देश के विकास में जिन महापुरुषों एंव स्वतंत्रता सेनानियों ने जो योगदान दिया था आज ऎसे कार्यक्रमों में राजनैतिक रंग से उनके योगदान को कमतर करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

तिवारी ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारों के साथ कार्यक्रम में दुर्व्यवहार की भी निन्दा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार अशोभनीय हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति स्वस्थ लोकतांत्रिक देश में सही नहीं हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू

रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9…

1 hour ago

Almora मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, कई जगह मिली अनियमितताएं—7 दिन में मांगा जवाब

Almora मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, कई जगह मिली अनियमितताएं—7 दिन में मांगा जवाब......

7 hours ago

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

22 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

1 day ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

2 days ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 days ago