जिलाधिकारी वन्दना तहसील भनोली के विभिन्न स्थानों का भ्रमण एवं विकास कार्यों का  करेंगी निरीक्षण

अल्मोड़ा 29 नवम्बर – प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय ने बताया कि दिनॉंक 30 नवम्बर प्रातः 10ः30 से जिलाधिकारी वन्दना द्वारा तहसील भनोली अन्तर्गत विभिन्न स्थानों का भ्रमण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गैराड़ पम्पिंग योजना पेयजल टैंक का निरीक्षण, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौसला का निरीक्षण, राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल, चौसला का निरीक्षण व ग्राम चौसला के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण एवं स्थानीय जनता/जन प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात, पी0एम0जी0एस0वाई0 द्वारा निर्मित चिल पोखरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, ग्राम फल्याट में कृषि व्यवसाय ग्रोथ सेन्टर फल्याट का निरीक्षण, ग्राम फल्याट में राजकीय पॉलिटैक्निक दन्या का निरीक्षण, दन्या बाजार का भ्रमण एवं सरयू-बेलख पम्पिंग योजना का निरीक्षण करेंगी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निरीक्षण/भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आवश्यक अभिलेखों सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

21 minutes ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

10 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

23 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago