अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण,सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार का समझौता न करने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी वन्दना द्वारा जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय का शुक्रवार सांय को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में मरीजों को मुहैया करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त की। ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि यहाॅ पर डयूटी करने वाले कर्मचारियों के नाम, मोबाईल नम्बर स्पष्ट व बड़े शब्दों में बोर्ड में चस्पा किये जाय।
नीलामी नहीं किये जाने पर की नाराजगी व्यक्त
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में रखे निष्प्रोज्य सामान को, बार-बार निर्देशित किये जाने के बाद भी नीलामी नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और मुख्य चिकित्साधिकारी को कड़े निर्देश दिये कि एक सप्ताह के भीतर निष्प्रोज्य सामान की नीलामी करना सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि अल्ट्रा साउण्ड कक्ष के बाहर  गर्भवती महिलाओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाय ताकि गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार का समझौता न करने के दिये निर्देश
इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंच, स्टूल आदि में रंगरोगन किये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय की कैन्टीन का निरीक्षण किया और वहाॅ पर मरीजों के लिये बनाये जा रहे भोजन की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक दिन मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की जानकारी मैन्यू चार्ट में लिखने के निर्देश दिये।


इस दौरान जिलाधिकारी चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से भी मिली और दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मरीजों को ठण्ड से बचाने के लिये हीटर/ब्लॉवर आदि की व्यवस्था की जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश द्वार पर पानी लिकेज को जल संस्थान से तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने जनरल वार्ड, प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्हांेने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में जन्में नवजात शिशुओं की अच्छी देखभाल संबंधी जानकारी नवजात के परिजनों को अनिवार्य रूप से दी जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि अनावश्यक रूप से गर्भवती महिलाओं को रैफर न किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार का समझौता न किया जाय।
मौजूद रहे
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा0 प्रिति पंत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 hour ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

9 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

24 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago