काँग्रेस की हवालबाग ब्लाक प्रथम की कार्यकारिणी का विस्तार

बैठक में मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने ब्लाक इकाई को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने के लिए दिया जोर

अल्मोड़ा- काँग्रेस पार्टी ने ब्लाँक सभागार में हवालबाग क्षेत्र के काँग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करके ब्लाक हवालबाग प्रथम की काँग्रेस कार्यकारिणी का जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू की अध्यक्षता में किया गया विस्तार।

मनोनीत हुए

सर्वसम्मति से आनन्द सिंह बिष्ट, प्रवीण भोज, हरीश लाल को ब्लाक उपाध्यक्ष, चन्दन सिंह भोज ब्लाक महासचिव, हरेन्द्र सिंह रावत, जीवन सिंह बिष्ट, सुन्दर राम ब्लाक सचिव , मनोज कुमार कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किये गये। कार्यकारिणी के संरक्षक हर्ष कनवाल, रमेश लटवाल, राजेन्द्र बोरा, पान सिंह, नारायण सिंह मनोनीत किये गये। कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, गुडडू, विधायक मनोज तिवारी, सदस्य जिला पंचायत महेन्द्र सिंह बिष्ट बनाये गये।
बैठक में बतॊर मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि हवालबाग ब्लाक कार्यकारिणी के विस्तार के बाद प्रत्येक ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना प्रत्येक काँग्रेस कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं। आज जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही हैं। बढ़ती मँहगाई, बेरोजगारी, रसॊई गैस के बढ़ते दामों ने प्रत्येक ग्रामीण की आर्थिकी को झकझोर दिया हैं। केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार को जनता की समस्याओं से कुछ लेना देना नहीं हैं। जनता मँहगाई, बेरोजगारी, बढ़ता भष्ट्राचार, रसोई गॆस की बढ़ती कीमतों से त्रस्त है। इसलिए काँग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी ऒर कार्यकर्ता को केन्द्र ऒर प्रदेश की भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों को प्रत्येक ग्राम स्तर तक चॊपाल के माध्यम से पँहुचाकर हकीकत बतानी है ।


अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि काँग्रेस पार्टी ही देश एंव प्रदेश की जनता का विकास कर सकती हैं। इसलिए सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ता को काँग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि जिला काँग्रेस कमेटी जो भी कार्यक्रम दिये जायेंगे उन्हें हरहाल में समयबद्ध काल में पूरा करना हैं।
बैठक का संचालन करते हुए ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए आह्वान किया ऒर सभी का आभार एंव धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में काँग्रेस पार्टी के न्याय पंचायत अध्यक्षों सहित जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सरपंच एंव वार्ड सदस्य सहित काँग्रेस के वरिष्ठ एंव कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

7 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

20 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago