उत्तराखंड में शराब के दामो में भारी गिरावट कैबनेट बैठक में लिया गया निर्णय, जानिए कारण

देहरादून – कैबिनेट बैठक में प्रदेश की आबकारी नीति देशी और विदेशी 2023-24 को मंजूरी दे दी गई है। उत्तराखंड में एक अप्रैल से देशी व विदेशी शराब सस्ती हो जाएगी।  शराब की कीमतों में उत्तराखंड में शराब की तस्करी के भारी गिरावट मद्देनजर सरकार ने यह अहम निर्णय लिया है।

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में कुल तीन प्रस्ताव आए। इसमें पहला प्रस्ताव कोसी और गोला नदी में चलने वाले वाहनों के फिटनेस शुल्क को लेकर था। जबकि दूसरा प्रस्ताव एकल आवास के नक्शों के पास करने का था। जबकि तीसरा आबकारी नीति का था। तीनों प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। आबकारी नीति के तहत एक अप्रैल से देशी-विदेशी शराब के दाम 100 से 300 रुपे तक कम हो जाएंगे। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच अलग-अलग ब्रांड की 300 रुपये शराब के दामों के बीच अंतर करीब 20 रुपये रह गया है।

वाहनों का फिटनेस शुल्क

कैबिनेट बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि एक साल तक वाहनों की फिटनेस के लिये पुराना शुल्क ही लिया जाएगा। जबकि एक साल बाद वाहनों की फिटनेस के लिये नया शुल्क लागू कर दिया गया है।

आसानी से पास होगा भवनों का नक्शा

कैबिनेट बैठक में लिये गए अहम निर्णय के तहत अब राज्य में एकल आवास के नक्शा पास कराने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है। नक्शे के लिए एफिडेविट के साथ आवेदन किया जा सकेगा। सात दिन के भीतर अगर प्राधिकरण ने आपत्ति न लगाई तो भवन का निर्माण शुरू किया जा सकता है।

वहीं, गोवंश संरक्षण के लिए प्रति बोतल एक रुपये सेस भी लिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के कल्याण के लिए भी शराब की प्रति बोतल एक रुपये सेस लिया जाएगा। साथ ही महिला कल्याण के लिए भी प्रति बोतल एक रुपये सेस लिये जाने का निर्णय लिया l

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

3 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

16 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

17 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

20 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago