पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के प्रयासों से पहली बार गैस सिलेंडर वितरण को पहुंची गाड़ी, जानिए कहा ..

अल्मोड़ा – विगत 12 जुलाई को जब पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक घनेली ग्रामसभा में जनसम्पर्क के लिए पहुंचे तब लोगों ने उनसे अपील की कि घनेली में गैस सिलेंडर वितरण वाहन नहीं आता है , पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के प्रयासों से घनेली ग्राम के अन्तिम छोर में पहली बार पहुंची गैस की गाड़ी, ग्रामीणों ने जताया आभार, जिससे ग्रामवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस पर तत्काल कर्नाटक ने दूरभाष पर नैनीताल के०एम०वी०एन० के अधिकारियों से बात कर अविलम्ब घनेली ग्रामसभा में गैस वितरण वाहन भेजे जाने की मांग की।जिस पर यह तय हुआ कि 19 जुलाई से प्रतिमाह गैस वितरण वाहन घनेली में भेजा जायेगा।आज गैस वितरण वाहन प्रथम बार घनेली ग्रामसभा में अन्तिम छोर तक पहुंचा जिससे ग्रामवासियों में बेहद प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। विदित हो कि कर्नाटक के द्वारा विगत दिनों पूर्व घुरसों ग्रामसभा में भी गैस वितरण वाहन की व्यवस्था की गयी थी।विदित हो कि कर्नाटक के द्वारा लगातार विधानसभा का भ्रमण कर दूरस्थ गांवों में जनसम्पर्क कर लोगों की समस्याएं जानी जा रही हैं तथा उनके निराकरण के लिए तत्काल सम्बन्धित से बात कर जन समस्याओं को दूर करने का भरसक प्रयास भी किया जा रहा है।इसके साथ ही कर्नाटक के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लगातार युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की जा रही है एवं युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए उन्हें क्रिकेट, वालीबाल एवं फुटबाल किटों का वितरण भी किया जा रहा है।इस अवसर पर आज ग्राम प्रधान रेखा देवी, प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश आर्य, हरीश चंद्र, सौरभ कुमार, पूर्व प्रधान कैलाश राम,रोहित शैली कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,हरीश जोशी,पप्पू जोशी,अभिषेक कुमार,इन्दर आर्या सहित अनेकों ग्रामवासी मौजूद रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

10 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

11 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

19 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago