द्वाराहाट व लमगड़ा में ब्लॉक स्तरीय खेलों का रंगारंग शुभारंभ

द्वाराहाट, प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को यहां द्वाराहाट इंटर कालेज के खेल प्रांगण में रंगारंग आगाज हो गया। वहीं ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता (प्राथमिक) लमगड़ा, अल्मोड़ा दिनाँक 09 अक्टूबर 2023 को ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का ठाट के खेल मैदान में रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ।

द्वाराहाट में प्रतियोगिताओ में ब्लॉक के 106 प्राथमिक, 24 जूनियर और 30 निजी विद्यालयों के संकुल स्तर से चयनित बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। खेलों का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह बिष्ट और उप शिक्षा अधिकारी डी एल आर्य ने संयुक्त रूप से खेल मशाल जलाकर किया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होने के साथ साथ उनमें प्रतियोगिता की भावना भी पैदा होती है। आज पहले दिन बालक और बालिका वर्ग की 200 मीटर की दौड़ और खो खो, कबड्डी तथा अंत्याक्षरी के टीम इवेंट की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। समस्त एथलेटिक्स और सुलेख तथा मानचित्रण प्रतियोगिताएं कल संपन्न होंगी।

सोमवार को 200 मीटर बालक वर्ग में कफड़ा के गौरव नेगी प्रथम, बगवालीपोखर के प्रवीण द्वितीय और ऐना के दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में बगवालीपोखर की अंजली प्रथम, बैनाली की चांदनी द्वितीय और कफड़ा की लता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथिमक खो खो बालक वर्ग में संकुल बगवालीपोखर और बालिका वर्ग में संकुल डढ़ोली विजेता बने। जबकि जूनियर स्तर के दोनों वर्गों में संकुल बगवालीपोखर विजयी रहा। कबड्डी प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में संकुल कुंवाली और बालिका वर्ग में संकुल उभ्याडी विजेता बना। जबकि इसी प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में संकुल बिंता विजेता रहा। अंत्याक्षरी के प्राथमिक वर्ग में संकुल द्वाराहाट और जूनियर वर्ग में संकुल डढोली ने बाजी मारी।

खण्ड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा सुश्री प्रेमा बिष्ट

इस दौरान निर्णायकों के रूप में ब्लॉक खेल समन्वयक पूरन बिष्ट, बलवंत आधिकारी, निरंजन कुमार, पुष्कर सिंह, धर्मा बिष्ट, पूनम वर्मा, ललित मोहन, निर्मला बाफिला, कमल किशोर, नविता वर्मा, राजेंद्र जोशी, अंजू साह, दीपक पाण्डेय, ममता गोस्वामी, अंकिता जोशी, कमला अरोड़ा, कमला बिष्ट, उदित जोशी, दयाल सिंह, ललित पालीवाल, भुवन भट्ट, प्रीती अधिकारी, शोभा नेगी, कैलाश पवार, दीपक मेहता, संजय सिंह, विजय चंद्र, मनोज अधिकारी, तारा रौतेला, ममता गोस्वामी, मीनाक्षी डोभाल, पूजा गोस्वामी, गिरीश मठपाल, चेतना बिष्ट, दयाल सिंह, रमेश वर्मा, संदीप परिहार, प्रकाश रौतेला, विमल सिंह, रणजीत सिंह, चंदन बोरा, विनोद पंत, ममता नेगी, गीता तिवारी, साधना सिंह, हरीश राणा समेत अनेक शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

लमगड़ा। प्रथम दिन प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा सुश्री प्रेमा बिष्ट ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा के प्रतिनिधि के रूप में ज्येष्ठ प्रमुख दीवान सिंह बोरा विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य ढैली श्रीमती नीमा ढैला, ग्राम प्रधान ढैली ललिता ढैला तथा डा0 देवेंद्र सिंह मनराल चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा थे।

सर्वप्रथम दीप प्रजवलित किया गया तत्पश्चात सरस्वती वंदना, अतिथियों एवम खेल प्रभारियों आदि को बैज अलंकृत किये गए। खण्ड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन मे खेल प्रतिभागियों से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसे प्राप्त करने का प्रयास करें । तथा खेल भावना के साथ भागीदारी कर खेल की गरिमा एवम अनुशासन को बनाए रखने का आह्वान किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । मुख्य अतिथि दीवान सिंह बोरा ने समस्त प्रतिभागियों को मेहनत और लगन के साथ अपनी जीत की मंजिल को प्राप्त करने को कहा। विशिष्ट अतिथि नीमा ढैला, ललिता ढैला, एवम ब्लॉक संकुल समन्वयक राजेंद्र सिंह मनराल द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया।
इस प्रतियोगिता में लगभग 160 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। 50 मीटर , 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर लंबी कूद, कबड्डी खो- खो एवम हिंदी अंग्रेजी सुलेख एवम मानचित्र आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को निर्बाध संचालित करने में श्री देवेन्द्र सिंह, डा0 महेंद्र सिंह मिराल, संजीव जोशी ने किया।
बालक वर्ग , 100 मीटर दौड़ में सर्वोदय पब्लिक स्कूल शहरफाटक के विजय फर्तियाल,बालिका वर्ग मे करिश्मा आर्या राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोना नवीन ,200 मीटर दौड़ में ग्लोरियस पब्लिक स्कूल शहरफाटक की भारती पांडे, 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनरियाकोट के सुधीर चंद्र, बालिका वर्ग मे राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौलीमहर की किरन रावत प्रथम स्थान पर रहे तथा लंबी कूद आदर्श विद्यालय खांकर के नीरज प्रथम स्थान पर रहे ।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने मे ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक देवेन्द्र कुमार टम्टा, जिला क्रीड़ा समन्वयक श्री दीपक साही, सह समन्वयक श्रीमती पूनम पंत, ब्लॉक संकुल समन्वयक श्री राजेंद्र सिंह मनराल, कार्यक्रम संयोजक श्री दिगपाल राम, सह ब्लॉक संकुल समन्वयक संजय जोशी, एवम जीत सिंह रावत उमा भट्ट, गोपाल सिंह चौहान, गजेंद्र गोस्वामी, नमिता वर्मा, निधि डांगी, त्रिलोक सिंह, ललिता जोशी, ज्योति पंत, कुंदन सिंह गैड़ा, संजय वर्मा, सुंदर सिंह फर्त्याल, भानु जोशी, देवेंद्र टम्टा, उमेश जोशी, संजय बिष्ट, जया हरकोटिया आदि ने सहयोग दिया इस कार्यक्रम मे विकास खण्ड लमगड़ा के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक संकुल समन्वयक,भोजन माताएं व अभिभावक उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी डा0 महेंद्र सिंह मिराल द्वारा जानकारी दी गयी ।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago