द्वाराहाट: सरकारी स्कूल के 2 छात्रों का सैनिक स्कूल में चयन

द्वाराहाट , जहां एक तरफ सरकारी स्कूलों पर समय-समय पर सवाल उठते रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ सरकारी स्कूल ऐसे भी हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सफलता के मंत्र गढ़ रहे हैं। विकासखण्ड द्वाराहाट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवीन रियूनी के पांचवीं कक्षा के 2 छात्रों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन हुआ है। कक्षा पांच में अध्ययनरत विवेक अधिकारी तथा पारस जोशी के सैनिक स्कूल में चयन पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नविता वर्मा ने कहा कि स्कूल में गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाती है। ऐसे में छात्रों के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन से विद्यालय में पढ़ाई के स्तर का आकलन भी किया जा सकता है। साथ ही विद्यालय लगातार नवाचार तथा शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ ही बच्चों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। विद्यालय के तमाम छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित हुए है। दोनों छात्र विवेक अधिकारी तथा पारस जोशी के सैनिक स्कूल में चयन पर विद्यालय प्रधानाध्यापिका नविता वर्मा, शिक्षक हेमन्त कुमार को अभिभावकों में उमेश अधिकारी, राजेन्द्र जोशी सहित विद्यालय प्रबंधन समिति, समाजसेवी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

60 minutes ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

6 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago