Categories: सबसे FAST

अफगानिस्तान में भूकंप से 2,000 से अधिक लोगों की मौत, भीषण तबाही

अफगानिस्तान में भूकंप से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं हजारों की तादाद में लोग घायल है।

तालिबान प्रशासन ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंपों में 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और 9,000 से अधिक घायल हुए हैं, जो भूकंप-प्रवण देश में वर्षों में सबसे घातक झटके हैं। बचावकर्मी जमीन पर गिरे गांवों के खंडहरों के बीच जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे है ।

जानकारी अनुसार अफगानिस्तान के पश्चिम में शक्तिशाली भूकंप में लगभग 2053 लोग मारे गए हैं। पश्चिमी अफगानिस्तान में ईरानी सीमा के पास आए इस शक्तिशाली भूकंप की वजह से 9,240 लोग घायल हुए हैं। जबकि भूकंप से 1,328 घर तबाह हो गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है।

शनिवार को आए 6.3 तीव्रता के भूकंप – जिसके बाद आठ तीव्र झटके आए। भूकंप ने हेरात शहर से लगभग 40 किमी (25 मील) दूर कई गांवों को तबाह कर दिया है। कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं और लोग अभी भी मलबे के ढेर में फंसे हुए हैं। लोगों द्वारा कम से कम तीन शक्तिशाली झटके महसूस किए गए।

ये भूकंप एक साल में दुनिया के सबसे घातक भूकंपों में से एक है, जब फरवरी में तुर्की और सीरिया में भूकंप के झटकों से अनुमानित 50,000 लोग मारे गए थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

4 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago