शिक्षा व रोज़गार हो मौलिक अधिकार- उत्तराखंड छात्र संगठन
उत्तराखंड छात्र संगठन ने छात्रों व युवाओं के शिक्षा और रोजगार को मौलिक अधिकार fundamental right बनाने के लिए मुहिम शुरू करने का फैसला लिया है।
उपपा कार्यालय में आज हुई उछास की बैठक में आरोप लगाया गया कि आज विश्वविद्यालयों व सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई लिखाई व चिंतन मनन के माध्यमों को सुनियोजित रूप से नष्ट किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
उछास ने आज छात्रों व युवाओं से उत्तराखंड में शिक्षा की दुर्दशा व्यापारीकरण के खिलाफ उछास से जुड़ने और राज्य की अस्मिता, जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए चल रहे संघर्षों से जुड़ने का आह्वान किया बैठक में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में शहीद ए आज़म भगत सिंह के जन्म दिवस मनाने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कार्यक्रम के आयोजकों, पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार मारपीट को भगत सिंह के पोस्टर फाड़ने व भगत सिंह की पोस्टर हटाने की कड़ी निंदा करते हुए इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
बैठक की अध्यक्षता उछास की भावना पांडे, संचालन हर्षिता ने किया। बैठक में भास्कर तिवारी, सिमरन, उत्कर्षा, ज़ोहा साकिब, स्वाति तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…