एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने की प्राथर्ना- जोशीमठ को दरारों से मुक्ति दिलाने और हमेशा सुरक्षित रखने के लिए हवन कर आए भगवान की शरण में

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक रुपेन्द्र नागर के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से जोशीमठ में आ रही दरार आपदा से मुक्ति दिलाने और जोशीमठ को हमेशा सुरक्षित रखने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी के राजपुरा धोबी घाट स्थित शिव मन्दिर में हवन कर भगवान से प्रार्थना की।
जोशीमठ को दरारों से मुक्ति दिलाने और हमेशा सुरक्षित रखने के लिए हवन कर भगवान की शरण में आए है
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने संयुक्त रूप से कहा की जोशीमठ में जो प्राकृतिक आपदा के रूप में दरारें पड़ रही है वह बहुत ही चिंताजनक है इसलिए संस्था पदाधिकारी जोशीमठ को दरारों से मुक्ति दिलाने और हमेशा सुरक्षित रखने के लिए हवन कर भगवान की शरण में आए है क्योंकि हवन करने के साथ सच्चे मन से हाथ जोड़कर श्रद्धा पूर्वक भगवान के सामने प्रार्थना करने से भक्त और भगवान के बीच एक गहरा संबंध स्थापित होता है जिससे भगवान भक्त की मनोरथ को पूर्ण करते है इसीलिए हमें विश्वास है की भगवान हमारी प्रार्थना को स्वीकार कर जोशीमठ को सदैव सुरक्षित रखकर जोशीमठ को प्रगतिशील विकासशील बनाए रखने के लिए अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे जिससे वहां के लोगों का जीवन मंगलमय रूप यापन होता रहे।
मौजूद रहे
इसी क्रम में पंडित अशोक पाण्डेय शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा हवन संपन्न कराया। इस दौरान हवन करने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था संरक्षक रुपेन्द्र नागर, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ,उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या ,कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ,मार्गदर्शक पीयूष शर्मा, खेमराज साहू, आशा शुक्ला ,उमाकांत दास ,अधिवक्ता भावेश भट्ट, समाजसेवी मनोज कुमार, काजल खत्री, चंपा त्रिपाठी, शौफाली जायसवाल, कंचन जोशी, कंचन पाण्डेय ,अंशिका साहू ,रितिक साहू, भरत चिलवाल ,मुकेश कुमार बिष्ट, अभिजीत सरकार, कृष्णा पाण्डेय, पवन साहू, नन्दकिशोर आर्या ,राजेश साहू, पूरन सिंह, सूरज मिस्त्री, मनीष साहू, रोहित देव, संदीप यादव, अशोक कुमार बाल्मीकि, अमन कुमार ,दीपक कुमार, आकाश कश्यप ,प्रवीण कुमार, प्रियांशु आर्या, प्रभाकर आर्या ,गणेश बिष्ट ,सुशील राय ,मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

19 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

23 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago