चुनाव आयोग का सीविजिल हुआ हिट, लाखों ने दर्ज करवाई शिकायतें

चुनाव आयोग द्वारा आम जनता को चुनाव से संबंधित शिकायत दर्ज करवाने के लिए मुहैया करवाया गया पोर्टल सीविजिल आम लोगों में हिट हो गया है और इस पर शिकायतों का अंबार लग गया है।

आयोग ने 92 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया

पिछले एक महीने में आयोग के पास 2,68,080 शिकायतें दर्ज हुई हैं और इनमें से 2,67,762 शिकायतों पर कार्रवाई भी की गई है। आयोग ने 92 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा शिकायत दर्ज होने के 100 मिनट के भीतर ही कर दिया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह आंकड़े जारी किए। आयोग ने कहा है कि इसमें से अधिकतर शिकायतें गैर कानूनी होर्डिंग्स और लोगों की निजी संपत्ति पर पोस्टर चिपकाने के अलावा तय समय के बाद हो रहे प्रचार को लेकर थीं, जिनका समय पर निपटारा कर दिया गया।

सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर मुहैया कराने की पहल

चुनाव आयोग ने कहा कि आयोग की तरफ से चुनाव के दौरान सारे राजनीतिक दलों को समान अवसर मुहैया करवाने के लिए पिछले एक महीने से लगातार काम जारी है और इस अवधि में 7 राजनीतिक दलों के 16 प्रतिनिधिमंडलों ने दिल्ली में आयोग अधिकारियों के साथ मुलाकात की है और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर शिकायतें दर्ज करवाई हैं। इनके अलावा राज्य स्तर पर भी कई राजनीतिक दलों के लोग चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिल रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की घोषणा से पहले ही देश के 800 जिला मैजिस्ट्रेटों और डी.ई.ओज को 10 बैचों में चुनाव प्रक्रिया सामान्य तौर पर चलाने के लिए ट्रेनिंग दी थी। आयोग की तरफ से बताया गया कि देश भर में राजनीतिक दलों ने 200 से ज्यादा शिकायतें दर्ज करवाई हैं, इनमें से 169 शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। सबसे ज्यादा 59 शिकायतें कांग्रेस की तरफ से दर्ज हुईं, जिनमें से 51 पर कार्रवाई हुई, जबकि भाजपा ने कुल 51 शिकायतें दर्ज करवाईं, जिनमें से 38 पर कार्रवाई हुई है, अन्य राजनीतिक दलों द्वारा कुल 90 शिकायतें दर्ज करवाई के गईं, जिसमें से 80 शिकायतों पर कार्रवाई की गई।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

13 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

18 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago