Uttarakhand हत्या के आरोपी को मृत दिखाकर जारी किया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, FIR दर्ज

मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के निर्देश पर जनपद में लगातार सत्यापन अभियान जारी, संदिग्धों पर SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा की बड़ी कार्यवाही फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र घोटाला उजागर, हत्या के आरोपी को मृत दिखाकर जारी किया गया था प्रमाण पत्र, FIR दर्ज वरिष्ठ

पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों पर गहनता से कार्यवाही करते हुए थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, बनभूलपुरा कब्रिस्तान कमेटी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा मोटी रकम लेकर जीवित व्यक्तियों और अन्य राज्यों में मृत व्यक्तियों के नाम पर झूठी एवं कूट रचित रसीदें तैयार कर हल्द्वानी नगर निगम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराए जा रहे थे।

जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसमें एक हत्या का आरोपी जिसे माननीय न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी जा चुकी है और जो वर्तमान में जमानत पर है को मृत दिखाकर उसके नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। यह प्रकरण अत्यंत गंभीर प्रकृति का था। मामले के संज्ञान में आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त संदिग्ध प्रकरणों की गहन जांच के निर्देश दिए गए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर नगर निगम हल्द्वानी को विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की गई।उक्त मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु, श्री मनोज कांडपाल द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारी इकबाल अंसारी, उनके पुत्र तनवीर अहमद एवं अन्य के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में एफआईआर पंजीकृत की गई है।

इन मामलों में पुलिस द्वारा गंभीरता से गहन जांच की जा रही है। एक फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है, जबकि अन्य मामलों की जांच प्रचलित है। जल्द ही अन्य मामलों में भी अभियोग पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की जाएगी। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार का संदेह होने पर संबंधित जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे किसी भी फर्जीवाड़े को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।“हम सभी की सुरक्षा और सत्यता सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।”- प्रहलाद नारायण मीणावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

3 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

14 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

14 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

1 day ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago