Latest news webfastnews
अल्मोड़ा। आज शुक्रवार 5 मई 2023 को मानस पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं के बीच अलग-अलग वर्गों में विभाजित कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल समिति में श्री भूपेंद्र सिंह बल्दिया समाजसेवी व शिक्षाविद , कुमारी हेमंती बोरा योग की प्रशिक्षक एवम श्रीमती ममता त्रिपाठी शिक्षिका मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा रही।
प्रतियोगिता का आयोजन मानस पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में अभिभावक गण आमंत्रित अतिथि जन एवं दर्शक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में निम्नलिखित प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
जिसमे कक्षा नर्सरी के कृतिका , वेदाक्षी पंत , हर्षी, निकुंज कर्नाटक, कक्षा एल.के.जी दक्षित बिष्ट
कक्षा यू.के.जी काव्या राणा, नैना यादव , जीया मेहरा , राध्या सिंह , मानवेंद्र प्रताप सिंह , मनिक बिष्ट , अन्नाया त्रिवेदी ,
कक्षा एक तन्मय मेहता , वर्तिका डोलिया , भावना पांडे, दीपिका गैड़ा, मनविता पंत, याशिता तिवारी, लतिका जमयाल, चितार्थ,
व कक्षा दो जितेंद्र , स्मृति , दक्षेश , प्रणील , मान्यता , आदित्य , रियांश भट्ट,
उपरोक्त प्रतिभागियों में अपना शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के दौरान मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के शिक्षक एवं शिक्षिका गणों ने प्रतियोगिता को आयोजित करने में अपना अमूल्य सहयोग दिया। जिसमें अनीता नेगी रंजना भंडारी उमा पूना जगदीश अधिकारी अनंत बिष्ट रीता बिष्ट ,कुमारी साक्षी कांडपाल श्रीमती नीमा मेहता आदि ने आयोजन का हिस्सा बन आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है
क्लास नर्सरी प्रथम – वेदाक्षी पंत,
द्वितीय – निकुंज कर्नाटक
तृतीय – हर्शी
क्लास – एलकेजी
प्रथम – दक्षित बिष्ट
क्लास – यूकेजी
प्रथम – राध्या सिंह
द्वितीय – भुविका बिष्ट
तृतीय – नैना यादव
क्लास – फर्स्ट
प्रथम – वर्तिका डोलिया
द्वितीय – भावना पांडे
तृतीय – चितार्थ भदोला
क्लास – सेकंड
प्रथम – स्मृति जोशी
द्वितीय – मानविता पंत
तृतीय – दक्षेश जोशी
सांत्वना पुरस्कार कृतिका , जिया ,दीपिका , प्रणील को दिए जाएंगे।
मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने बताया इस तरह के आयोजन कराने के पीछे मुख्य उद्देश( छात्र छात्राओं) का सर्वांगीण विकास करना उनकी छिपी प्रतिभा को निखारना एवं उचित मंच प्रदान करना( मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ) का पहला कदम ( उद्देश्य ) रहा है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती की स्तुति कर दीप प्रज्वलित कर (मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा) की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट एवं अतिथि गणों द्वारा सामूहिक रूप से उद्घाटन किया गया और सुंदर ढंग से प्रतियोगिता का आगाज किया गया।
स्कूल ने बताया कि भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....