प्रथम अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2023 ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा घोषित, 30 जून से 2 जुलाई तक आयोजित होगा

संपूर्ण भारतवर्ष से अनेक संगीतज्ञ, स्पीकर, कलाकार, लेखक और कवि प्रतिभाग करेंगे

साहित्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की परंपरा को समर्पित प्रथम अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2023 ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा घोषित किया गया । यह आयोजन ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के तत्वावधान में 30 जून से 2 जुलाई 2023 तक आयोजित होने जा रहा है।

तीन दिन तक हिमालय की गोद में आयोजित होने वाला यह आयोजन साहित्य, संगीत, कला और संस्कृति को समर्पित होगा। इस आयोजन में संपूर्ण भारतवर्ष से अनेक संगीतज्ञ, स्पीकर, कलाकार, लेखक और कवि प्रतिभाग करेंगे। जिसमें ज्यादा फोकस उत्तराखंड के कलाकारों और लेखकों पर रहेगा। इस अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान का रहेगा । जो परिचर्चा, बुक रीडिंग, प्रदर्शनी आदि की श्रृंखला के माध्यम से संपन्न होगा। इस आयोजन के माध्यम से साहित्यकारों और कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा जो नये परिपेक्ष्य में नए विचारों का आदान प्रदान करेंगे।

यह आयोजन ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसके सह प्रायोजक अनकॉमनसेंस फिल्म, होटल शिखर, स्टूडियो बारडो और अल्मोड़ा किताब घर रहेंगे। इस आयोजन में अनेक प्रकार की गतिविधियां संचालित रहेंगी जो हर उम्र के व्यक्तियों की रुचि के अनुसार होंगी । इनमें कुछ किताबों का विमोचन, काव्य पाठ, परिचर्चा प्रतिदिन संगीत के कार्यक्रम, कला और फोटोग्राफी प्रदर्शनी आदि भी शामिल रहेंगे।

डॉ. वसुधा पंत ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि हम लोग उत्साहित हैं और पूरे भारतवर्ष से आप को आमंत्रित करते हैं कि अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2023 में आप आए और हमारे साथ मिलकर इस साहित्य और संस्कृति के महोत्सव का आनंद लें।साहित्य में सूचना देने और लोगों को एक दूसरे से जोड़ने की विरल शक्ति होती है हमें आशा है कि आप समृद्ध साहित्य और सांस्कृतिक विरासत से इस अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2023 के माध्यम से जोड़ पाएंगे।और ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट www.almoraliteraturefestival.org पर विजिट कर सकते हैं इसके अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी आप इन्हें फॉलो कर सकते हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

3 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

12 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago