• Mon. Mar 9th, 2026

    5 साल में पहली बार ऋतिक रोशन को बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से कम का कलेक्शन हुआ…..

    ऋतिक रोशन की नई फिल्म ‘विक्रम वेधा’ थिएटर्स में है और इसे रिव्यू भी बेहतरीन मिले हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म स्ट्रगल करती नजर आ रही है और ओपनिंग वी… वीकेंड में इसका कलेक्शन इतना बेहतरीन नहीं रहा कि ये हिट होने की तरफ बढ़ती दिखे. जनता इसे देखने उतने उत्साह से नहीं जा रही जिसकी उम्मीद थी. ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर ‘विक्रम वेधा’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं धीमी शुरुआत की 10.50 करोड़ रुपये के साथ खाता खोलने वाली इस फिल्म ने शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर जंप तो ली, लेकिन फिर भी कमाई इतनी बेहतर नहीं रही कि 3 दिन  यानी फर्स्ट वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार हो सके. विक्रम वेधा’, इसी नाम से बनी तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है और दोनों वर्जन को पुष्कर गायत्री ने ही डायरेक्ट किया है. जहां ऑरिजिनल फिल्म मे आर माधवन और विजय सेतुपति लीड किरदारों में थे, वहीं हिंदी में ऋतिक और सैफ ने ये रोल निभाया ।

    हिंदी में ‘विक्रम वेधा’ का बजट भी बढ़ाया गया और रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसे करीब 150 करोड़ रुपये में ग्रैंड स्केल पर तैयार किया गया. विक्रम वेधा’ की रिलीज भी छोटी नहीं थी और इसे इंडिया में करीब 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, जो बॉलीवुड फिल्मों के लिहाज से बहुत बड़ी रिलीज है. ऋतिक और सैफ ने अपनी तरफ से फिल्म की मार्केटिंग में भी कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी. लेकिन ‘विक्रम वेधा’ की कमाई के आंकड़े फिर भी उम्मीद से बहुत कम हैं. खासकर ऋतिक के लिए तो ‘विक्रम वेधा’ बहुत ही कमजोर साबित हो रही है और उनके करियर की सबसे कम कमाई वाली फिल्मों में शामिल होने जा रही है ।

    फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन आ चुका है और इसने रिलीज के 3 दिन में लगभग 38 करोड़ का कलेक्शन किया है. ऐसे में ‘विक्रम वेधा’ का कलेक्शन ऋतिक के बॉक्स ऑफिस चार्ट में थोड़े टेंशन वाले आंकड़े लेकर आ रहा है. सोमवार को ‘विक्रम वेधा’ की कमाई और कम ही होगी और कम ही होगी. हालांकि, दशहरे की छुट्टी और त्यौहार वाले माहौल का कुछ फायदा फिल्म को जरूर मिल सकता है. लेकिन इससे फिल्म की कमाई की स्पीड बहुत ज्यादा बढ़ बढ़ जाएगी, ऐसा होना मुश्किल है. यानी ‘विक्रम वेधा’ का हिट होना थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *