कोला गांव को सड़क मार्ग से ना जोड़ने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ने दी आन्दोलन की चेतावनी

जागेश्वर-कांंग्रेस जिलाध्यक्ष एवं धौलादेवी के पूर्व ब्लाक प्रमुख पीताम्बर पाण्डेय ने जिलाधिकारी के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा है कि विगत पांच वर्ष पूर्व धौलादेवी के दूरस्थ गांव कोला को सड़क मार्ग से जोड़ने हेतु ढाई किलोमीटर अवशेष मोटर मार्ग की स्वीकृति शासन द्वारा दी गयी थी जिसमें स्वीकृति के पश्चात वृक्षपातन कार्य भी विगत वर्षों में लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा द्वारा किया जा चुका है।द्वितीय चरण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शासन द्वारा अभी तक प्राप्त ना होने के कारण ग्रामवासी तीन किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई जो कि घने जंगल से होकर जाती है के माध्यम से जाने को मजबूर हैं।बार बार जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के द्वारा शासन प्रशासन से मांग करने के उपरान्त भी अभी तक उक्त मोटर मार्ग के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर लम्बित है।जिससे क्षेत्रवासियों में काफी रोष व्याप्त है। पूर्व ब्लाक प्रमुख पीताम्बर पाण्डेय ने शासन से मांग की है कि जनहित में उक्त मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाए।स्वीकृति ना मिलने की दशा में मजबूर होकर वे क्षेत्रवासियों के साथ धरना प्रदर्शन एवं अनशन करने को बाध्य होंगे।पूर्व ब्लाक प्रमुख ने इस मामले पर बताया कि जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा उक्त मोटर मार्ग की स्वीकृति हेतु लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश गये हैं तथा विकासखण्ड धौलादेवी के भगरतोला कपकोली मोटर मार्ग से ग्राम कपकोली के मोटर मार्ग से वंचित रहने पर एक किलोमीटर मोटर मार्ग की ग्रामवासियों की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृति का आश्वासन देते हुए लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया है।इस त्वरित कार्यवाही के लिए उन्होंने जिलाधिकारी का आभार भी व्यक्त किया है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

39 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

18 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago