पूर्व दर्जा मंत्री की अधिकांश मांगे हुई पूरी- चिकित्सा अधीक्षक, कर्नाटक ने मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ सुविधाओ का लिया जायजा

पूर्व दर्जामंत्री के अनशन का हुआ असर,सुधरी मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ सुविधाएं

अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री एवं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने आज मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक अजय आर्य के साथ मेडिकल कॉलेज में उपस्थित होकर स्वास्थ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ पूरे मेडिकल कॉलेज का भ्रमण किया तथा प्रत्येक विभाग में घूमकर स्वास्थ सुविधाओ की पूर्ण जानकारी ली।

पूरा मामला

विदित हो कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के  कर्नाटक ने फरवरी माह में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि आम जनता को पर्याप्त स्वास्थ्य सम्बंधित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे विवश होकर 15 मार्च से मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य कक्ष के बाहर अनिश्चित कालीन आमरण अनशन करेंगे।किन्तु स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पूर्ववत होने के कारण पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक 15 मार्च को मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य कक्ष के बाहर अनशन पर बैठ गए।इस घटनाक्रम को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने मौके पर उपस्थित होकर  कर्नाटक की सभी मांगे एक माह के भीतर पूरी करने का आश्वासन दिया तथा अनशन समाप्त करने का निवेदन किया। कर्नाटक के द्वारा लिखित में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से सभी मांगे पूरी करने का पत्र लिया गया।जिसमे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा 1 मई 2023
तक सभी स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने की बात कही गई।उनकी मुख्य मांगो में ऑपरेशन थिएटर को प्रारम्भ किया जाना, आई सी यू की सुविधा,एन आई सी यू की सुविधा उपलब्ध कराया जाना,एम आर आई मशीन का संचालन,ईको जांच प्रारंभ किया जाना,ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल प्रारम्भ किया जाना,चिकित्सा के पर्याप्त उपकरणों को उपलब्ध कराया जाना, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति,ब्लड बैंक को प्रारंभ किया जाना शामिल था।मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक अजय वर्मा ने बताया कि पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने जिन मांगो के लिए धरना दिया था उनमें से 90% मांगे पूरी हो चुकी है।एन आई सी यू एवम पी आई सी यू, ईको जांच को मेडिकल कॉलेज में प्रारम्भ कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि तीन ऑक्सीजन प्लांट मेडिकल कॉलेज में प्रारंभ कर दिए गए है।इसके साथ ही 6 ऑपरेशन थियेटर 2 सप्ताह के भीतर मेडिकल कॉलेज में प्रारंभ हो जायेंगे।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में हीलियम गैस उपलब्ध न होने के कारण एम आर आई मशीन का संचालन अभी नहीं हो पा रहा है।हीलियम गैस प्राप्त होते ही एम आर आई मशीन का संचालन भी प्रारंभ कर दिया जायेगा।ब्लड बैंक को चलाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से इसके संचालन में दिक्कतें आ रही है।श्री आर्य ने बताया कि मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में 330 बेड प्रारंभ कर दिए गए है।उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओ के प्रसव की पूरी व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में है।कुल मिलाकर पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक के अनशन का मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर असर हुआ और मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ सुविधाएं दुरुस्त हुई।इसका फायदा अल्मोड़ा सहित बागेश्वर,पिथौरागढ़, रानीखेत सहित समस्त पर्वतीय क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

5 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

10 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

15 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago