पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय कुमाऊं दौरे पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान पंतनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गये। एयरपोर्ट में प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया। अल्प विराम के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कैंची धाम के लिए रवाना हो गये हैं।
अल्मोड़ा। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 और 29 अक्टूबर को अल्मोड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जिले के प्रभारी अधिकारी (विशिष्ट अभ्यागत) संजय कुमार ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति आध्यात्मिक यात्रा के तहत दूनागिरी और द्वाराहाट क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, रामनाथ कोविंद 28 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे नैनीताल राजभवन से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:30 बजे द्वाराहाट पहुंचेंगे, जहां वे एडीआई माउंट भूमकिया में विश्राम करेंगे। इसके बाद शाम 3 बजे वे दूनागिरी रिट्रीट के लिए रवाना होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन यानी 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे, पूर्व राष्ट्रपति दूनागिरी रिट्रीट से निकलकर महाअवतार बाबा लाहिरी महाशय की गुफा जाएंगे, जहां वे दर्शन और ध्यान करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे वे गुफा से लौटकर दोपहर 1 बजे होटल अवतार, कुकुछाना में दोपहर का भोजन करेंगे।
भोजन के बाद दोपहर 2 बजे वे फिर से दूनागिरी रिट्रीट में विश्राम के लिए जाएंगे, और फिर शाम 3:30 बजे नैनीताल राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....