Latest news webfastnews
अल्मोड़ा पुलिस के कोतवाली रानीखेत ने चलाया सत्यापन अभियान
रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर रानीखेत पुलिस द्वारा आज दिनांक 05.04.2023 को कोतवाली रानीखेत के चौकी मजखाली क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्ति/मजदूरों व किरायेदारों के सत्यापन हेतु चेकिंग अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की गयी। किराएदार का सत्यापन नहीं कराने पर कार्यवाही-
अभियान के दौरान रानीखेत क्षेत्र में 03 मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नही कराने पर सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत 5-5 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही कर कुल 15 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया।
पुलिस ने की अपील-
इसके उपरान्त रानीखेत पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने मकान में बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने से पूर्व पुलिस सत्यापन कराने हेतु अपील की गयी।
Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....