देशभर में आज गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है इसी क्रम में उत्तराखंड से लेकर कई राज्यों में श्रद्धालु संगम में पावन स्नान कर रहे है। ऐसे मौके पर ही आज मां गंगा की दिव्य मूर्ति स्थापित हो रही हैं। इस अवसर पर हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मेयर अनीता शर्मा, महामंत्री एडवोकेट सुनील गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंदर सूद, उपाध्यक्ष डॉ. भरत अग्रवाल, सुरेंद्र गोयल, दर्शन सिंघला, पवन अग्रवाल, वेदांत प्रकाश, आचार्य विष्णु और योगेश गर्ग समेत सहित कई संत मौजूद रहे।
हरीद्वार के भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि मां गंगा का अवतार संसार से कष्टों को हरने के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर्व मनुष्य मात्र के परोपकार के संकल्प लेने का पर्व है। पावन धाम आश्रम में तीन दिवसीय मां गंगा की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में किशोर उपाध्याय ने कहा कि पावन धाम आश्रम विश्व के तीर्थाटन मानचित्र पर महत्वपूर्ण बिंदु है। यहां स्थित शीशमहल मंदिर नक्काशी की मिसाल है। पावनधाम के प्रांगण से गंगा भक्ति की जो धरा बह रही है, इससे हरिद्वार आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मा गंगा के साकार रूप में दर्शन होंगे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....