प्रसिद्ध कवि सर्वेश्वर दत्त काण्डपाल जी की 12वीं पुण्य तिथि पर गढ़वाली कवि सम्मेलन आयोजित

कवि सम्मेलन में कवि सर्वेश्वर दत्त काण्डपाल को दी गई श्रद्धांजली

अल्मोड़ा ।बाल प्रहरी साहित्य संस्थान अल्मोड़ा द्वारा अपने 736वें ऑनलाइन कार्यक्रम में गढ़वाल के प्रसिद्ध कवि सर्वेश्वर दत्त काण्डपाल जी की 12वीं पुण्य तिथि पर गढ़वाली कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। देश के विभिन्न हिस्सों में निवास कर रहे गढ़वाल मूल के साहित्यकारों द्वारा इस कवि सम्मेलन में प्रतिभाग किया गया।
बाल साहित्य संस्थान अल्मोड़ा के सचिव और बाल प्रहरी पत्रिका के सम्पादक उदय किरोला ने अतिथियों का परिचय देते हुए कहा कि ऑनलाइन कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह विशुद्ध रूप से पहला गढ़वाली कवि सम्मेलन है , इससे पहले कुमाऊँनी कवि सम्मेलन, हिन्दी कवि-सम्मेलनों के साथ साथ मिश्रित हिन्दी – गढ़वाली – कुमाऊँनी – जौनसारी कवि सम्मेलन पूर्व में हुए हैं।
कवि सम्मेलन की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रूद्रप्रयाग जनपद की सेवानिवृत्त शिक्षिका डॉ० गीता नौटियाल थी। अपने सम्बोधन में डॉ० गीता नौटियाल ने स्व० कवि सर्वेश्वर दत्त काण्डपाल की रचना समौण और बुझौण की दो पंक्तियाँ गाकर कवि को श्रद्धांजलि दी। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षाविद और वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ० सुरेन्द्र दत्त सिमल्टी थे।अति विशिष्ट अतिथि रंवाईं भाषा के सशक्त हस्ताक्षर डॉ० महावीर रंवाल्टा ने रंवाल्टी भाषा में अपनी कविता वाचन कर कवि सम्मेलन को गरिमा प्रदान की। विशिष्ट अतिथि सरोजनी कुकरेती, भाष्करानंद डिमरी, रमेश चन्द्र सोनी, शांति प्रकाश जिज्ञासु, बीना बेंजवाल ने भी गढ़वाली भाषा में कविता गाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। गढ़वाली साहित्य को गढ़वाली भाषा में पजल का प्रयोगकर, भाषा को समृद्ध कर रहे साहित्यकार जगमोहन सिंह रावत ‘जगमोरा’ ने अपनी कविता से कवि सम्मेलन को नया आयाम दिया। कलश संस्था के संस्थापक संयोजक और शिक्षाविद ओमप्रकाश सेमवाल भी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे लेकिन व्यस्तता के कारण वे कार्यक्रम में अपनी कविता वाचन नहीं कर पाये। शिक्षकों के स्वयं सेवी समूह मिशन शिक्षण संवाद के गढ़वाल संयोजक और काव्याजंलि प्रमुख राज्यपाल व शैलेश मटियानी सम्मान से सम्मानित शिक्षक माधव सिंह नेगी ने रूप्या अब भगवान ह्वेगि कविता प्रस्तुत की। प्रीतम सतसई के अतिरिक्त कई अन्य गढ़वाली पुस्तकों से गढ़वाली साहित्य को समृद्ध करने वाले शिक्षक और साहित्यकार डॉ० प्रीतम अपछ्यांण ने अपने ही ढंग से अपनी कविता प्रस्तुत की। शैलेश मटियानी और राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक और कवि श्यामलाल भारती ने कब समझ आ नौनी नौना कविता प्रस्तुत की। सरिता मैंदोला ने पलायन पर कविताएं लिखने वालों उन कवियों पर तीखा कटाक्ष किया जो नगरों और महानगरों में रहकर पलायन के गीत गा रहे हैं। डॉ० उमेश चमोला ने पड़वा बल्द कविता के माध्यम से आरामतलब जिंदगी जीकर, मेहनती लोगों को कमतर बताने वाले महानुभावों पर अपने ही ढंग से कटाक्ष किया। शिक्षक और कवि नंदन राणा ने सुद्दि ब्वना मैं गढ़वालि छौं कविता प्रस्तुत की। सहायक परिवहन अधिकारी अनिल नेगी ने समाज में शादी ब्याह बारात के अवसर पर कॉकटेल पार्टी के प्रचलन पर कविता के माध्यम से जोरदार प्रहार किया। शिक्षक मनोज घिल्डियाल, रिद्धि भट्ट, रमेश चन्द्र सोनी ने भी अपनी गढ़वाली कविता प्रस्तुत की। शिक्षिका व गीतकार कविता मैठाणी ने अपनी मधुर आवाज में अपनी गेय कविता गाकर खूब तालियां बटोरी। कवि सम्मेलन का संचालन शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक सम्मान व साराभाई राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक व साहित्यकार हेमंत चौकियाल ने किया। कवि सम्मेलन में बाल प्रहरी के संरक्षक श्यामपलट पाण्डेय, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक आकाश सारस्वत, डॉ० अशोक कुमार नेगी, नवीन डिमरी बादल, प्रकाश पाण्डे, गंगा आर्य, सूरी भारती,नरेंद्र पाल, सतीश चन्द्र भगत, संजय जोशी पुरुषोत्तम तिवारी, विष्णु दत्त जमलोकी, सन्तोष मालवीय, रेखा वर्मा रेखा चमोली सहित कई शिक्षक व साहित्यकार मौजूद थे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

6 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago