गरुड़राबाज:जागनाथ महोत्सव द्वितीय दिवस, मुख्य अतिथि कुंजवाल सहित सभी अतिथियों का ढोल नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत

द्वितीय दिवस में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे कुंजवाल


अल्मोड़ा, जागेश्वर (22 अप्रैल) – मां नैना सांस्कृतिक जन कल्याण समिति द्वारा गरुराबाज मैदान में जागनाथ महोत्सव 2023 के द्वितीय दिवस के अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल मुख्य अतिथि के रुप में एवं धौलादेवी के पूर्व प्रमुख एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा कि जागेश्वर में 2015 में कांग्रेस की सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सहयोग से गरुड़ाबाज में बहुत बड़ा जागेश्वर महोत्सव एवम अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव सम्पन्न कराया गया। इन महोत्सवों के माध्यम से यह क्षेत्र पूरे देश एवम विश्व के पटल पर छाया रहा। आज सांस्कृतिक समिति एवम लोक कलाकारों द्वारा इस स्थान पर महोत्सव आयोजित किया गया है। इसके लिए उन्होंने आयोजक मंडल एवम सांस्कृतिक कलाकारों को बधाई दी।उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कलाकारों के मनोबल को बड़ाने के लिए ऐसा लगता है कि सांस्कृतिक विभाग एवम सरकार उदासीन है।उन्होंने सरकार एवम सांस्कृतिक विभाग से मांग भी की कि इस प्रदेश के सांस्कृतिक एवम लोक कलाकारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इसमें सरकार एवम सरकार के जन प्रतिनिधि बड़ चढ़ कर आगे आए एवम कलाकारों के मनोबल को बड़ाने का कार्य करे।

यहां पहुंचने पर आयोजक मंडल द्वारा कुंजवाल एवम उनके साथ आए हुए अतिथियों का ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में कुंजवाल के साथ पूर्व प्रमुख एवम पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,पूर्व डी सी बी चेयरमैन दीवान सिंह भैसोंडा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मला भैसोड़ा,ब्लॉक अध्यक्ष जागेश्वर विशन सिंह बिष्ट,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धोनी,यूथ विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मलारा,विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट,पूर्व प्रधान हरी मोहन भट्ट,संतोष कुमार,मोहन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह बनौला, पूरन चंद्र पाटनी,प्रधान धसपद दिनेश पांडे,प्रधान काफली राजेंद्र प्रसाद,प्रधान सिंधिया मल्ला बसंत राम,प्रधान लाधौली पंकज कुमार,पूर्व प्रधान बचे सिंह बिष्ट,बीरेंद्र सिंह बॉबी,बालम चम्याल, कैप्टन रमेश चंद्र,बहादुर राम,दीवान सिंह बिष्ट,कुंदन सिंह रौतेला,चंद्र शेखर उपाध्याय,हरीश पांडे,प्रकाश पांडेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

13 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago