लोहाघाट – लोहाघाट के राजकीय इंटर कालेज रमक में छात्राओं के रोने चिल्लाने और बेहोश होने की घटना के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को विद्यालय पहुंची। टीम ने छात्राओं की काउंसिलिंग की। इस दौरान अभिभावक भी मौजूद रहे। सीएमओ डा. केके अग्रवाल, सीईओ जितेंद्र सक्सेना के नेतृत्व में चंपावत, पाटी, देवीधुरा से पहुंची स्वास्थ्य और मनोचिकित्सकों की टीम ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। शनिवार को भी छह छात्राएं रोने, चिल्लाने के साथ बेहोश हो गईं। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद छात्राएं स्वयं ठीक हो गईं।
काउंसलिंग में निर्णय लिया गया कि जिन छात्राओं में अभी तक उक्त प्रकार के लक्षण नहीं पाए गए हैं। वह विद्यालय आएंगी और जिन छात्राओं में लक्षण पाए जा रहे हैं वह अवकाश पर रहेंगी। उनका चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य शमशाद अली शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद थे ।
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…