भारत जोड़ो न्याय यात्रा: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे व सांसद राहुल ने मणिपुर के थौबल से दिखाई हरी झंडी

हम आपको अपने मन की बात नहीं बताना चाहते हम आपकी बात सुनना चाहते हैं- राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई।

यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “जब पंडित नेहरू पहली बार मणिपुर आए थे तब उन्होंने इसे भारत का गहना बताया था। यही बात इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कही थी… यह मणिपुर की वह भूमि है जो आजादी के लिए लड़ी! खरगे ने कहा, “PM मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते… वे राम-राम करते हैं। मुंह में राम और बगल में छुरी, यह वे जनता के साथ न करें… वोट के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करनी चाहिए…”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जिसे हम मणिपुर कहते थे वह मणिपुर रहा ही नहीं… लेकिन प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए।”

गांधी ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा हम सुबह 6 बजे शुरु करते थे और शाम 7 बजे तक चलते थे, अंत में हमारा शाम को 20-25 मिनट का एक भाषण होता था लेकिन 7-8 घंटे हम आपकी बात सुनते थे… यही इस यात्रा का लक्ष्य है, हम आपको अपने मन की बात नहीं बताना चाहते हम आपकी बात सुनना चाहते हैं, आपके दर्द को समझना चाहते हैं।”

वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि 1984 में हमारे समुदाय के खिलाफ जो अत्याचार हुआ, उसके न्याय के बारे में उन्होंने क्या सोचा है? क्या उन्होंने 1984 के पीड़ितों से माफी मांगी?…राहुल गांधी विचलित हैं और कुछ भी बोलते रहते हैं…”

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

13 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago